Sampurn Bharat (sampurnbharat.com) is a premier independent digital news portal operating from Purnea, Bihar since 2020. With our core motto "Sach Dikhane Ka Jazba" (The Passion to Show the Truth), we deliver hyper-local, unbiased, and real-time news coverage spanning politics, crime, and public welfare across Bihar and India.
*हरमुढ़ी पंचायत में उप विकास आयुक्त का निरीक्षण, योजनाओं की प्रगति पर दिए आवश्यक निर्देश.*
#मंगलवार को उप विकास आयुक्त अंजनी कुमार सिंह बनमनखी प्रखंड अंतर्गत हरमुढ़ी पंचायत पहुंचे, जहां उन्होंने सरकार द्वारा संचालित विभिन्न विकास योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उप विकास आयुक्त ने प्रधानमंत्री आवास योजना, खेल मैदान, विभिन्न विद्यालयों सहित अन्य योजनाओं की प्रगति का जायजा लिया और संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बनमनखी (पूर्णिया):-मंगलवार को उप विकास आयुक्त अंजनी कुमार सिंह बनमनखी प्रखंड अंतर्गत हरमुढ़ी पंचायत पहुंचे, जहां उन्होंने सरकार द्वारा संचालित विभिन्न विकास योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उप विकास आयुक्त ने प्रधानमंत्री आवास योजना, खेल मैदान, विभिन्न विद्यालयों सहित अन्य योजनाओं की प्रगति का जायजा लिया और संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उप विकास आयुक्त ने स्पष्ट कहा कि योजनाओं का लाभ समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से आम जनता तक पहुंचे, यह प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने आवास योजना में पात्र लाभुकों को शीघ्र लाभ दिलाने, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता बनाए रखने तथा विद्यालयों में बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करने पर विशेष जोर दिया। खेल मैदान के निरीक्षण के दौरान उन्होंने ग्रामीण युवाओं को बेहतर खेल सुविधा उपलब्ध कराने के लिए कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया।

निरीक्षण के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी अशोक कुमार, मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी संजीव कुमार सुमन, आवास पर्यवेक्षक संतोष कुमार सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।
पंचायत निरीक्षण के उपरांत उप विकास आयुक्त श्री सिंह बनमनखी अनुमंडल कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने अनुमंडल पदाधिकारी प्रमोद कुमार समेत विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ औपचारिक बैठक की। बैठक में विकास योजनाओं की प्रगति, लंबित कार्यों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उप विकास आयुक्त ने अधिकारियों से समन्वय के साथ कार्य करते हुए विकास योजनाओं को धरातल पर प्रभावी ढंग से लागू करने का आह्वान किया।







