Sampurn Bharat
सच दिखाने का जज्बा

*जानकीनगर में आर.सी.सी. पुल निर्माण का शिलान्यास,वर्षों से लंबित मांग अब होगी पूरी, ग्रामीणों में खुशी.*

News Add crime sks msp
- Advertisement -

- Advertisement -

Neta ji

बनमनखी (पूर्णिया): क्षेत्र के लोगों की वर्षों पुरानी मांग आखिरकार पूरी होने जा रही है। जानकीनगर क्षेत्र अंतर्गत जीवछपुर महाराजी धार पर लोहे के जर्जर पुल के स्थान पर मुख्यमंत्री ग्रामीण सेतु योजना के तहत उच्च स्तरीय आर.सी.सी. पुल का निर्माण कार्य शुरू होने जा रहा है।

 

इस पुल का शिलान्यास शुक्रवार को विधायक सह सचेतक सत्तारूढ़ दल बनमनखी कृष्ण कुमार ऋषि के कर-कमलों से सम्पन्न हुआ।

 

News add 2 riya
Advo
- Advertisement -

- Advertisement -

News Add crime sks msp

विधायक ने मौके पर कहा कि—“यह पुल बनने से स्थानीय लोगों को आवागमन में सहूलियत होगी, सुरक्षित और सर्वसुलभ यातायात की सुविधा मिलेगी तथा क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी।”

 

कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता एवं स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे। शिलान्यास के बाद ग्रामीणों ने विधायक का स्वागत किया और पुल निर्माण को क्षेत्र की बड़ी उपलब्धि बताया।

- Advertisement -

- Advertisement -

News Add 3 sks
Sampurn Bharat Banner
- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

SBN self add new reporter
SBN self add new reporter