Sampurn Bharat
सच दिखाने का जज्बा

*एनडीए की प्रचंड जीत पर सम्मान समारोह सह मिलन समारोह का आयोजन.*

#विधायक कृष्ण कुमार ऋषि ने अपने संबोधन में कहा कि यह जीत केवल एनडीए की नहीं, बल्कि आम जनता और विकास की जीत है। उन्होंने कहा कि जनता ने विकास, सुशासन और विश्वास को अपना समर्थन देकर एक बार फिर स्पष्ट संदेश दिया है।

News Add crime sks msp
- Advertisement -

- Advertisement -

Neta ji

बनमनखी (पूर्णिया) बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की प्रचंड जीत के बाद जनमानस में खुशी और उत्साह का माहौल है। इसी कड़ी में पूर्णिया जिला अंतर्गत सभी विधानसभा क्षेत्रों में एनडीए को मिली ऐतिहासिक सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए स्थानीय भाजपा नेता सह पूर्णिया विधानसभा प्रभारी अवधेश कुमार साह की ओर से अपने निजी आवास पर सम्मान समारोह सह मिलन समारोह का आयोजन किया गया।

 

समारोह में भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह एवं बनमनखी विधायक कृष्ण कुमार ऋषि को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिला कमेटी के सदस्य, सभी मंडल अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं का सम्मान एवं अभिनंदन किया गया, वहीं सभी आगंतुकों और स्थानीय कार्यकर्ताओं के लिए भव्य भोज की भी व्यवस्था की गई। आयोजन को और अधिक उत्साहपूर्ण बनाने के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया, जिससे माहौल उल्लासपूर्ण बना रहा।

 

News Add crime sks msp
News add 2 riya
Advo
- Advertisement -

- Advertisement -

प्रचंड जीत से उत्साहित कार्यकर्ताओं ने विधायक कृष्ण कुमार ऋषि एवं जिला अध्यक्ष श्री मनोज कुमार सिंह को फूल-मालाओं से लादकर सम्मानित किया। सभा को संबोधित करते हुए विधानसभा प्रभारी अवधेश कुमार साह ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को मिली ऐतिहासिक जीत कार्यकर्ताओं की ईमानदार मेहनत, अनुशासन और संगठन की मजबूती का परिणाम है। इसी भावना के तहत कार्यकर्ताओं के सम्मान में यह मिलन समारोह आयोजित किया गया है।

 

वहीं विधायक कृष्ण कुमार ऋषि ने अपने संबोधन में कहा कि यह जीत केवल एनडीए की नहीं, बल्कि आम जनता और विकास की जीत है। उन्होंने कहा कि जनता ने विकास, सुशासन और विश्वास को अपना समर्थन देकर एक बार फिर स्पष्ट संदेश दिया है

 

कार्यक्रम में संतोष चौरसिया, संतोष झा, दिनेश चौधरी, गुड्डू चौधरी, विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता, प्रोफेसर महेंद्र राय, भूलन पासवान, त्रिवेणी गुप्ता, सुबोध कुमार साह, रविकांत, सुबोध कुमार साहनी, दिलीप यादव, ललन यादव, सुजीत कुमार सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

- Advertisement -

- Advertisement -

News Add 3 sks
- Advertisement -

- Advertisement -

Sampurn Bharat Banner
- Advertisement -

- Advertisement -

SBN self add new reporter
Sampurn Bharat Banner