Sampurn Bharat (sampurnbharat.com) is a premier independent digital news portal operating from Purnea, Bihar since 2020. With our core motto "Sach Dikhane Ka Jazba" (The Passion to Show the Truth), we deliver hyper-local, unbiased, and real-time news coverage spanning politics, crime, and public welfare across Bihar and India.
अभाविप जी.एल.एम. कॉलेज इकाई का गठन, रोशन अध्यक्ष व राजू साह बने कॉलेज मंत्री.*
#अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बनमनखी–पूर्णिया पश्चिम इकाई की ओर से जी.एल.एम. कॉलेज, बनमनखी में कॉलेज इकाई का गठन किया गया। इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं परिषद गीत के साथ विधिवत रूप से किया गया।

बनमनखी (पूर्णिया):-अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बनमनखी–पूर्णिया पश्चिम इकाई की ओर से जी.एल.एम. कॉलेज, बनमनखी में कॉलेज इकाई का गठन किया गया। इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं परिषद गीत के साथ विधिवत रूप से किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विभाग संयोजक नितिश निक्कू ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के इतिहास, उद्देश्यों तथा छात्र जीवन में इसकी भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला। जिला संयोजक साजन कुमार ने कहा कि अभाविप केवल एक छात्र संगठन नहीं, बल्कि एक रचनात्मक विचारधारा है, जो राष्ट्र निर्माण में युवाओं की सकारात्मक भागीदारी सुनिश्चित करती है। वहीं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विशाल कुमार ने कहा कि अभाविप अपनी कार्य-पद्धति और अनुशासित संगठनात्मक संरचना के बल पर आज विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन बना है। परिषद कार्यकर्ता गुरु–शिष्य परंपरा का विशेष ध्यान रखते हुए कार्य करते हैं।

इस अवसर पर गठित नई कॉलेज इकाई में रोशन कुमार को अध्यक्ष एवं राजू कुमार साह को कॉलेज मंत्री चुना गया। इसके अलावा राष्ट्रीय कला मंच संयोजक सुप्रिया राज, एसएफडी संयोजक निशांत कुमार, एसएफएस संयोजक मंजेश कुमार, कॉलेज उपाध्यक्ष रोशन कुमार, कॉलेज सह मंत्री साक्षी यादव, कन्हैया कुमार एवं अमित कुमार बनाए गए। राष्ट्रीय कला मंच की सह प्रमुख रेशमी कुमारी तथा कार्यकारिणी सदस्य के रूप में बिनोद कुमार का चयन किया गया।
बैठक का संचालन नगर मंत्री प्रहलाद कुमार ने किया। मौके पर पूर्णिया पूर्व जिला संयोजक दीपक चौधरी, कोमल कुमारी, जिया कुमारी सहित कई परिषद कार्यकर्ता उपस्थित रहे।







