Sampurn Bharat
सच दिखाने का जज्बा

*अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन सख्त, एसडीएम प्रमोद कुमार ने दिए कड़े निर्देश.*

#अनुमंडल क्षेत्र में लगातार बढ़ते अतिक्रमण की समस्या को लेकर बुधवार को बनमनखी अनुमंडल कार्यालय में एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अनुमंडल पदाधिकारी प्रमोद कुमार ने की। बैठक में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शैलेश प्रीतम, बनमनखी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी आदित्य कुमार, जानकीनगर नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी आलोक शंकर, अंचल पदाधिकारी अजय कुमार रंजन,राजस्व अधिकारी बालकृष्ण भारद्वाज के अलावा पुलिस पदाधिकारी सहित संबंधित विभागों के कर्मी उपस्थित रहे।

- Advertisement -

- Advertisement -

News Add crime sks msp
Neta ji

बनमनखी (पूर्णिया)।अनुमंडल क्षेत्र में लगातार बढ़ते अतिक्रमण की समस्या को लेकर बुधवार को बनमनखी अनुमंडल कार्यालय में एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अनुमंडल पदाधिकारी प्रमोद कुमार ने की। बैठक में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शैलेश प्रीतम, बनमनखी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी आदित्य कुमार, जानकीनगर नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी आलोक शंकर, अंचल पदाधिकारी अजय कुमार रंजन,राजस्व अधिकारी बालकृष्ण भारद्वाज के अलावा पुलिस पदाधिकारी सहित संबंधित विभागों के कर्मी उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान एसडीएम प्रमोद कुमार ने दो टूक शब्दों में कहा कि अतिक्रमण किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि बनमनखी से धमदाहा चीनी मिल रोड, जानकीनगर के मुख्य बाजार, विभिन्न वार्ड क्षेत्रों तथा सरकारी सड़कों व रास्तों पर किए गए स्थायी एवं अस्थायी अतिक्रमण की पहचान कर शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

एसडीएम ने स्पष्ट किया कि प्रमुख सड़कों और सार्वजनिक स्थलों को प्राथमिकता के आधार पर अतिक्रमण मुक्त किया जाएगा, ताकि आम लोगों को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो। वहीं, यातायात व्यवस्था सुचारू रखने के लिए आवश्यकतानुसार पुलिस बल की तैनाती के भी निर्देश दिए गए।

News Add crime sks msp
Advo
News add 2 riya
- Advertisement -

- Advertisement -

बैठक में यह भी जानकारी दी गई कि नगर परिषद द्वारा फुटपाथ एवं सड़क किनारे व्यवसाय करने वाले दुकानदारों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है, ताकि कार्रवाई के दौरान उनकी रोजी-रोटी प्रभावित न हो।

एसडीएम प्रमोद कुमार ने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य किसी को परेशान करना नहीं, बल्कि शहर को सुचारू, साफ-सुथरा और सुरक्षित बनाना है। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ अतिक्रमण हटाओ अभियान को प्रभावी ढंग से लागू करने का निर्देश दिया।

बैठक के बाद माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में बनमनखी और जानकीनगर क्षेत्र में अतिक्रमण के खिलाफ सघन अभियान चलाया जाएगा, जिससे शहर की यातायात व्यवस्था और नागरिक सुविधाओं में सुधार हो सके।

- Advertisement -

- Advertisement -

News Add 3 sks
SBN self add new reporter
- Advertisement -

- Advertisement -

Sampurn Bharat Banner
- Advertisement -

- Advertisement -

SBN self add new reporter