Sampurn Bharat
सच दिखाने का जज्बा

*शिक्षिका नीतू कुमारी के निधन से शिक्षा जगत में शोक की लहर*

*बनमनखी प्रखंड के मध्य विद्यालय जीवछपुर में कार्यरत थीं, अनेक शिक्षकों-जनप्रतिनिधियों ने दी श्रद्धांजलि.*

News Add crime sks msp
Neta ji
- Advertisement -

- Advertisement -

बनमनखी(पूर्णिया):- बनमनखी प्रखंड के मध्य विद्यालय जीवछपुर की शिक्षिका नीतू कुमारी (उम्र 42 वर्ष) का आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर से शिक्षा जगत और शिक्षक संघ में गहरा शोक छा गया।

 

स्व. नीतू कुमारी सेवानिवृत्त प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी दाना लाल पासवान की इकलौती सुपुत्री थीं। उनके पति राजेश पासवान उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय जियनगंज, बनमनखी के प्रधानाध्यापक के पद पर कार्यरत हैं। निधन के समय वे अपने पीछे तीन पुत्रियों को छोड़ गईं।

 

दुखद सूचना मिलते ही शिक्षक संघ पूर्णिया के पूर्व जिला अध्यक्ष तरुण कुमार पासवान, जिला संगठन प्रभारी नवीन पासवान, बनमनखी प्रखंड अध्यक्ष नीतीश कुमार, प्रखंड सचिव ललन कुमार निराला, प्रखंड कोषाध्यक्ष पंकज कुमार, प्रखंड मीडिया प्रभारी धीरज कुमार सिंह, संयुक्त सचिव अंजय कुमार सिंह (उर्फ कुमोद सिंह), जिला प्रतिनिधि शोभा सिंह सहित बड़ी संख्या में शिक्षक, जनप्रतिनिधि एवं समाजसेवी उनके पैतृक आवास शिक्षा नगर, बनमनखी पहुँचेइस दौरान सभी ने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और इस कठिन घड़ी में परमात्मा से दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

 

News add 2 riya
- Advertisement -

- Advertisement -

News Add crime sks msp
Advo

इस अवसर पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी रेखा, राकेश कुमार रोशन, दीप नारायण गुप्ता, नगर परिषद बनमनखी शिक्षक संघ अध्यक्ष नवीन कुमार यादव, पूर्व उपप्रमुख नवल किशोर यादव,राजद महिला प्रकोष्ठ की प्रखंड अध्यक्ष पुतुल भारती, प्रो. शंकर ब्रह्मचारी, जदयू प्रखंड अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार मंडल, मुखिया संजय पासवान, पूर्व मुखिया मनोज पासवान, पूर्व सभापति विजय शाह समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

 

इसी क्रम में कई विद्यालयों के प्रधानाध्यापक एवं शिक्षक—तरुण कुमार सिंह, अनिल कुमार यादव, मोहम्मद जमीर अनवर, रविंद्र कुमार, सुशील कुमार रजक, विनय कुमार, रविंद्र कुमार गुप्ता, पवन कुमार रजक, राजेश कुमार पोद्दार,चंदन कुमार शाह, प्रखंड लेखपाल दीपक कुमार, कार्यालय कर्मी कमलेश मिश्रा, प्रकाश कुमार शर्मा, शिक्षिका गीता कुमारी, हर्ष नारायण चौधरी, अमित कुमार चौधरी, आशा कुमारी, रंजना कुमारी, रेखा कुमारी, ललिता कुमारी, अरुणा कुमारी, कुमारी पुष्पा, अंजू कुमारी आदि ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

 

बनमनखी शिक्षक संघ के प्रखंड अध्यक्ष नीतीश कुमार ने भावुक होकर कहा—“नीतू कुमारी मेरे लिए बहन समान थीं। विद्यालय में समय का पालन करने और बच्चों के पठन-पाठन में कभी समझौता नहीं करती थीं। उनका इस तरह अचानक चले जाना शिक्षा जगत के साथ साथ परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। परमात्मा उन्हें अपने चरणों में स्थान दें।” मौके पर मौजूद लोगों द्वारा स्व. नीतू कुमारी को नम आँखों से अंतिम विदाई दी गई।

News Add 3 sks
- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

SBN self add new reporter
Sampurn Bharat Banner
Sampurn Bharat Banner