Sampurn Bharat
सच दिखाने का जज्बा

बेलगच्छी चौक पर बस पड़ाव की मांग तेज, ग्रामीणों ने डीएम से लगाई गुहार

अमौर-बायसी स्टेट हाईवे-99 स्थित बेलगच्छी चौक पर बस पड़ाव नहीं होने से स्थानीय ग्रामीणों एवं राहगीरों को भारी कठिनाइयों का...See more

- Advertisement -

- Advertisement -

News Add crime sks msp
Neta ji

 

बेलगच्छी चौक पर बस पड़ाव की मांग तेज, ग्रामीणों ने डीएम से लगाई गुहार

सम्पूर्ण भारत | अमौर (पूर्णिया)

अमौर-बायसी स्टेट हाईवे-99 स्थित बेलगच्छी चौक पर बस पड़ाव नहीं होने से स्थानीय ग्रामीणों एवं राहगीरों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या को लेकर ग्रामीणों ने जिला पदाधिकारी पूर्णिया से जल्द बस पड़ाव निर्माण की मांग की है।

 

ग्रामीणों के अनुसार बेलगच्छी चौक कई गांवों के लिए प्रमुख आवागमन केंद्र है। यहां से प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग प्रखंड, अनुमंडल एवं जिला मुख्यालय के लिए बस पकड़ते हैं। इसके बावजूद यात्रियों के लिए कोई मूलभूत सुविधा उपलब्ध नहीं है।

 

हर मौसम में बढ़ती परेशानी

News Add crime sks msp
Advo
News add 2 riya
- Advertisement -

- Advertisement -

भीषण गर्मी, कड़ाके की ठंड और बारिश के दौरान लोगों को खुले आसमान के नीचे खड़े होकर बस का इंतजार करना पड़ता है। चौक पर न तो बैठने की व्यवस्था है और न ही पेयजल की सुविधा, जिससे बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को विशेष रूप से दिक्कत होती है।

 

जनप्रतिनिधियों ने भी उठाई आवाज

इस मुद्दे को लेकर ग्रामीणों के साथ-साथ स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया है। वार्ड सदस्य एवं उप मुखिया ने मांग की है कि बेलगच्छी चौक पर जल्द बस पड़ाव का निर्माण कराया जाए, ताकि यात्रियों को सुरक्षित और सुविधाजनक आवागमन मिल सके।

 

इन लोगों ने किया समर्थन

मांग करने वालों में मोहम्मद सदीक, मुख्तार आलम, मोहम्मद इलियास, अरुण यादव, दिलीप यादव, अबु सभा, महिशकुर, अफसर, सदीर, मनोरंजन चौधरी, मयंकर ठाकुर, शंकर यादव, बब्लू ठाकुर, वार्ड सदस्य अबु समा, वार्ड सदस्य (संघ अध्यक्ष) तुफान, वार्ड सदस्य राजेश यादव एवं उप मुखिया रीता देवी सहित कई ग्रामीण शामिल हैं।

 

बेलगच्छी चौक पर बस पड़ाव का अभाव क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं की कमी को उजागर करता है। अब यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि जिला प्रशासन इस जनसमस्या पर कितनी जल्द कार्रवाई करता है।

- Advertisement -

- Advertisement -

News Add 3 sks
- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

Sampurn Bharat Banner
SBN self add new reporter
Sampurn Bharat Banner