Sampurn Bharat (sampurnbharat.com) is a premier independent digital news portal operating from Purnea, Bihar since 2020. With our core motto "Sach Dikhane Ka Jazba" (The Passion to Show the Truth), we deliver hyper-local, unbiased, and real-time news coverage spanning politics, crime, and public welfare across Bihar and India.
नारी शक्ति का उत्सव: ब्रेन डिस्कवरी पब्लिक स्कूल में सम्मान समारोह, संस्कृति और सम्मान का अद्भुत संगम
शहर के ब्रेन डिस्कवरी पब्लिक स्कूल में आयोजित नारी शक्ति सम्मान समारोह उत्साह, गरिमा और भारतीय परंपराओं के साथ भव्य रूप......See more

सम्पूर्ण भारत, पूर्णिया:-शहर के ब्रेन डिस्कवरी पब्लिक स्कूल में आयोजित नारी शक्ति सम्मान समारोह उत्साह, गरिमा और भारतीय परंपराओं के साथ भव्य रूप से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति रही, जिससे पूरे परिसर में नारी सम्मान, गर्व और सांस्कृतिक एकता का वातावरण देखने को मिला।
समारोह की मुख्य अतिथि पूर्णिया की उपमेयर श्रीमती पल्लवी गुप्ता रहीं, जबकि भाजपा की महिला जिला उपाध्यक्ष सुनीति सिन्हा ने विशिष्ट अतिथि के रूप में मंच साझा किया। कार्यक्रम का सफल संचालन विद्यालय के निदेशक श्री अनिकेत कुमार सिंह के नेतृत्व में किया गया।

कार्यक्रम की खास विशेषता भारतीय परंपरा के अनुरूप अतिथियों का स्वागत रहा। विद्यालय में प्रवेश करने वाले सभी अतिथियों—महिलाएं, पुरुष एवं बच्चों—का तिलक लगाकर अभिनंदन किया गया, जिसने आयोजन को सांस्कृतिक गरिमा से भर दिया और लोगों का विशेष ध्यान आकर्षित किया।
समारोह में विद्यालय की शिक्षिकाओं की सक्रिय भागीदारी रही, जिनके सहयोग और समर्पण से कार्यक्रम सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न हुआ। इस दौरान Sinha Martial Art Academy द्वारा प्रस्तुत मार्शल आर्ट प्रदर्शन ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया। वहीं राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना चुकी अनमोल जी की टीम की उपस्थिति ने कार्यक्रम की भव्यता को और बढ़ाया।
कार्यक्रम में पूर्णिया किलकारी की पदाधिकारी नेहा जी एवं रुचि जी, साथ ही श्री राम बाल संस्कारशाला की संगीता पंसारी जी और रश्मि पंसारी जी सहित शहर की कई सम्मानित महिलाओं की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिन्होंने आयोजन को और अधिक गरिमामय बनाया।







