बनमनखी(पूर्णियां):- संयुक्त शिक्षक संघर्ष मोर्चा बिहार के आह्वान पर शनिवार को प्रखंड कार्यालय के समक्ष राज्य सरकार द्वारा ज़ारी शिक्षक नियमावली 2023 के विरुद्ध संयुक्त शिक्षक संघर्ष मोर्चा बिहार के आह्वान पर बिहार सरकार के गलत नीतियों के खिलाफ बिहार के चार लाख नियोजित शिक्षकों के सम्मान को जो ठेस पहुंचाने का जो नियमावली 2023 बनाई गई है उसी को वापस लेने हेतु प्रखंड कार्यालय के समक्ष सुशील कुमार आर्य, जिला संयोजक मंडल सदस्य बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ जिला इकाई पूर्णिया की अध्यक्षता में प्रखंड के नियोजित शिक्षकों ने एक जुटता का परिचय देते हुए सैकड़ों की संख्या में अपनी मांगों के समर्थन में जोरदार धरना प्रदर्शन किए धरना का मंच संचालन अरूण आरुणी, जिला अध्यक्ष परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ जिला इकाई पूर्णिया ने किया शिक्षकों ने एक जुटता का परिचय देते हुए बिहार सरकार से अनुरोध किया कि अभिलंब नया नियमावली 2023 को निरस्त करते हुए बिहार के चार लाख नियोजित शिक्षकों को राज्य कर्मी का दर्जा दिया जाए , अन्यथा की स्थिति में जनगणना का बहिष्कार किया जाएगा, धरना प्रदर्शन के उपरांत प्रखंड विकास पदाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया, तथा निर्णय लिया गया कि संयुक्त शिक्षक संघर्ष मोर्चा बिहार के आह्वान पर प्रखंड के सभी शिक्षक जनगणना कार्य का बहिष्कार करेंगे। आज के बैठक में मुख्य रूप से तरूण पासवान, जिला अध्यक्ष एससी एसटी के संघ पूर्णिया , टीपीएसएस के प्रखंड अध्यक्ष चंद किशोर, परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ के प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद साकिब, बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के प्रथम अध्यक्ष नितिश कुमार, बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ के चंद्रशेखर मंडल, मोहम्मद इरशाद , मनोज कुमार यादव, सुधांशु रंजन, संजय पोद्दार, मोहम्मद इकबाल आलम, शिक्षिका प्रेमलता कुमारी, रहमत अली, निक्की कुमारी, नवीन कुमार सुधाकर, संजय भारती, हर्षवर्धन राय, फहीम अहमद, चंदन कुमार साह, ललिता कुमारी, रूबी कुमारी, मुकुल माधव, सुमन कुमार सिंह, नवीन कुमार, मिथिलेश कुमार मिलन, अन्य शिक्षक शिक्षिकाओं ने धरना प्रदर्शन में शामिल होकर एकजुटता का परिचय दिया।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.
Trending
- डिजिटल मीडिया का प्रभाव: सूचना की गति, जिम्मेदारी और लोकतंत्र.
- जनसंवाद क्यों जरूरी है: विश्वास, जवाबदेही और समाधान की प्रक्रिया.
- भ्रष्टाचार पर मीडिया की भूमिका: निगरानी, सच और जनहित.
- ग्रामीण भारत की आवाज़: लोकतंत्र की असली पहचान
- बनमनखी में निजी विद्यालयों की एकजुटता को नई दिशा.
- “विश्व हिंदी दिवस: भाषा का उत्सव, पहचान का आत्मसम्मान”
- कफन पर छूट और सिस्टम की चुप्पी-यह दृश्य भारत के विवेक को झकझोरने वाला है…?
- अलमारी नहीं, अलमारी की “अंतरात्मा” लूटने आया था चोर!चढ़ा पुलिस के हत्थे.
- *अमानत या एग्रीमेंट? यतीमखाना की ज़मीन पर सवालों का रजिस्ट्रेशन!*
- *फर्जी प्रमाणपत्रों की परतें और शिक्षा व्यवस्था पर सवाल.*
- Advertisement -

- Advertisement -
इस खबर पर आपकी कोई शिकायत या सुझाव हो तो हम तक अपनी बात पहुचायें । मेल करें [email protected]
- Advertisement -


