Sampurn Bharat
सच दिखाने का जज्बा

भाजपा कार्यकर्ताओ ने डा.श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती धूमधाम से मनाया।

- Advertisement -

- Advertisement -

News Add crime sks msp
Neta ji

बनमनखी (पूर्णिया) भाजपा नगर मंडल बनमनखी ने रेलवे पंचमुखी हनुमान मंदिर परिसर में भारतीय जनसंघ के संस्थापक,महान शिक्षाविद,प्रखर राष्ट्रवादी विचारक,राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की जन्म जयंती को धूमधाम से मनाया तथा उनके तैल चित्र पर पुष्प अर्पित उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके व्यक्तित्व को याद किया ।कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर मंडल अध्यक्ष संतोष चौरसिया तथा मंच संचालन मंडल उपाध्यक्ष अखिलेश कुवंर ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व जिलाध्यक्ष वीर नारायण गुप्ता ने कहा कि जहाँ हुए बलिदान मुखर्जी ,वह कश्मीर हमारा है।
ना कश्मीर को कटने देंगे ,ना भारत को टूटने देंगे,
एक समय जम्मू-कश्मीर में प्रवेश के लिए परमिट लेना पड़ता था। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी ने एक विधान, एक प्रधान और एक निशान के संकल्प के लिए अपना बलिदान देकर कश्मीर से परमिट राज खत्म कर उसे भारत का अभिन्न अंग बनाया।
डॉ. मुखर्जी जी के इस संघर्ष और त्याग के हम सदैव ऋणी रहेंगे।
डॉ.मुखर्जी एक अद्वितीय चिंतक थे जिनका मानना था कि सत्ता का मूल उद्देश्य राज करना नहीं बल्कि राष्ट्र-निर्माण के लिए समर्पित भाव से कार्य करना है।
उनका सांस्कृतिक राष्ट्रवाद का दर्शन और भारत की मूल संस्कृति के अनुरूप नीतियों को अपनाने के विचार हमेशा हमारा पथ प्रदर्शन करते रहेंगे। भाजपा कार्यकर्ताओ ने डा.श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्शो को समर्पित भाव से लोगो तक पहुंचाने का संकल्प लिया ।मौके पर नगर मंडल अध्यक्ष संतोष चौरसिया ,पूर्व जिलाध्यक्ष वीर नारायण गुप्ता ,रणजीत गुप्ता ,नगर मंडल महामंत्री सौरभ कृष्ण सिन्हा ,ब्रजमोहन सिंह,मंडल उपाध्यक्ष अखिलेश कुंवर ,महेश पौद्दार, संतोष चौधरी,श्रीज पासवान,अजय सिंह शिव शिष्य , रामचन्द्र चौधरी ,मंत्री प्रमोद दास अशोक मुखिया ,गोपाल गुप्ता,गोपाल सहनी, सौरभ कर्ण,श्याम सुन्दर स्वर्णकार,प्रशान्त मंडल आदि लोग उपस्थित हुए।

News Add 3 sks
- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

Sampurn Bharat Banner
SBN self add new reporter
SBN self add new reporter