Sampurn Bharat
सच दिखाने का जज्बा

*प्रखंड स्तरीय जनता दरबार में तीन भूमि विवादों का मौके पर समाधान.*

#शनिवार को बनमनखी अंचल सह प्रखंड कार्यालय परिसर में प्रखंड स्तरीय जनता दरबार का आयोजन किया गया। आयोजित जनता दरबार में भूमि विवाद से जुड़े कुल तीन मामलों की सुनवाई की गई, जिनमें सरसी से दो तथा जानकीनगर से एक नया मामला शामिल था। इसके अतिरिक्त पूर्व से लंबित दो मामलों को भी गंभीरता से सुना गया।

- Advertisement -

- Advertisement -

News Add crime sks msp
Neta ji

बनमनखी:शनिवार को बनमनखी अंचल सह प्रखंड कार्यालय परिसर में प्रखंड स्तरीय जनता दरबार का आयोजन किया गया। आयोजित जनता दरबार में भूमि विवाद से जुड़े कुल तीन मामलों की सुनवाई की गई, जिनमें सरसी से दो तथा जानकीनगर से एक नया मामला शामिल था। इसके अतिरिक्त पूर्व से लंबित दो मामलों को भी गंभीरता से सुना गया।

News add 2 riya
- Advertisement -

- Advertisement -

News Add crime sks msp
Advo

जनता दरबार के दौरान दोनों पक्षों की मौजूदगी में सभी मामलों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। अधिकारियों द्वारा तथ्यों की पड़ताल और पक्षकारों की दलीलें सुनने के बाद सभी वादों का मौके पर ही सफलतापूर्वक निष्पादन कर दिया गया। त्वरित समाधान से फरियादियों में संतोष देखा गया और प्रशासन की कार्यप्रणाली की सराहना की गई।

इस अवसर पर राजस्व कर्मचारी नवीन कुमार गणेश, पंकज कुमार, नीरज कुमार यादव एवं अनिल कुमार सहित पुलिस विभाग से बनमनखी के राज किशोर राज, उमाशंकर मिश्र सहित अन्य कर्मी मौजूद रहे। प्रशासन ने बताया कि जनता दरबार का उद्देश्य भूमि विवादों का समयबद्ध और निष्पक्ष समाधान सुनिश्चित करना है, ताकि आमजन को अनावश्यक भटकाव से राहत मिल सके।

- Advertisement -

- Advertisement -

News Add 3 sks
Sampurn Bharat Banner
- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

SBN self add new reporter
SBN self add new reporter