Sampurn Bharat
सच दिखाने का जज्बा

पांच दिवसीय चहक प्रशिक्षण का हुआ समापन।

मुरलीगंज प्रखंड संसाधन केंद्र पर दिया जा रहा था प्रशिक्षण।

- Advertisement -

- Advertisement -

Neta ji
News Add crime sks msp

मिथलेश,मुरलीगंज(मधेपुरा):-प्रखंड संसाधन केंद्र में आयोजित पांच दिवसीय मिशन निपून बिहार के तहत बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान कार्यक्रम अंतर्गत गैर आवासीय प्रशिक्षण समापन हुआ। चहक माॅडयूल आधारित वर्ग एक के नामित शिक्षको और विद्यालय प्रधान को प्रशिक्षण दिया गया। प्रखंड क्षेत्र के 69 विद्यालयो के नामित शिक्षको एवं विद्यालय प्रधान को पांच दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण में भाग लिया। सोमवार को प्रशिक्षण समापन के मौके पर बीईओ कुमार गुणानंद सिंह, मेंटर सह राज्य स्तरीय प्रशिक्षक पूनम शर्मा के द्वारा प्रशिक्षुओ को प्रशिक्षण प्रणाम पत्र प्रदान किया गया।

Advo
- Advertisement -

- Advertisement -

News add 2 riya
News Add crime sks msp

बीआरसी परिसर में तीन बैच बनाकर प्रशिक्षण दिया जा रहा था। विभिन्न विद्यालयो के वर्ग एक के नामित शिक्षक और स्कूल प्रधानो ने चहक प्रशिक्षण प्राप्त कर काफी सकारात्मक महसूस किया। प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षुओ ने सीखने और सिखाने का काम किया। बीईओ कुमार गुणानंद सिंह ने बताया कि प्रथम चरण का प्रशिक्षण संपन्न हुआ। जिसमें प्रखंड 69 विद्यालयो के कुल 138 शिक्षको ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण का दूसरा चरण 7 सितंबर को शुरू होगा। मेंटर सह राज्य स्तरीय प्रशिक्षक पूनम शर्मा ने बताया कि प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य यह है कि वर्ग एक नव नामांकित बच्चो के लिए खुशनुमा, समावेशी वातावरण तैयार करने एवं विद्यालय के साथ आत्मीय संबंध विकसित करना है।

90 दिनो की गतिविधि के माध्यम से बच्चो का ठहराव सुनिश्चित करना है। मौके पर मेंटर विरेंद्र ठाकुर, नरेंद्र कुमार वर्मा, प्रशिक्षक संजय कुमार, राजकिशोर शर्मा, अनमोल कुमार, संतोष मंडल, संदीप कुमार सिंह, मुकेश कुमार, अशोक कुमार, ब्रह्मदेव मंडल, दिवाकर कुमार, सत्यपाल कुमार थे। पांच दिवसीय चहक प्रशिक्षण को सफल बनाने में पप्पू कुमार, ब्रजेश यादव, रमेश ठाकुर, अंजय कुमार, अक्षय आनंद, कुंदन कुमार का सराहनीय योगदान रहा।

News Add 3 sks
- Advertisement -

- Advertisement -

SBN self add new reporter
- Advertisement -

- Advertisement -

Sampurn Bharat Banner
- Advertisement -

- Advertisement -

Sampurn Bharat Banner