सेवा संकल्प कायाकल्प अभियान के तहत आंगनबाड़ी केंद्र का हुआ जीर्णोद्धार

सम्पूर्ण भारत,रूपौली (पूर्णिया)। सेवा संकल्प कायाकल्प अभियान के तहत रूपौली प्रखंड क्षेत्र की कांप पंचायत स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 145 का जीर्णोद्धार कर कायाकल्प किया गया। कायाकल्प के बाद शुक्रवार को पंचायत के मुखिया पंकज कुमार, बीडीओ सत्येंद्र सिंह एवं पीओ प्रियरंजन सुजीत ने संयुक्त रूप से फीता काटकर केंद्र का उद्घाटन किया और इसे संबंधित विभाग को हैंडओवर किया।

इस अवसर पर पीओ प्रियरंजन सुजीत ने बताया कि नीति आयोग मद से आंगनबाड़ी केंद्र के जीर्णोद्धार एवं कायाकल्प का कार्य कराया गया है। वहीं बीडीओ सत्येंद्र सिंह ने बताया कि विभागीय निर्देश के अनुसार प्रत्येक पंचायत में सेवा संकल्प कायाकल्प अभियान के तहत विभिन्न योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर निर्धारित समय-सीमा में पूरा किया जाना है।

उन्होंने बताया कि अभियान के तहत आंगनबाड़ी केंद्र, सामुदायिक भवन, विद्यालय सहित दस विभिन्न प्रकार की योजनाओं का कायाकल्प किया जाना है, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में आवश्यक सुविधाओं एवं सार्वजनिक परिसंपत्तियों की स्थिति में सुधार लाया जा सके।

#purnea_news#sampurnbharatBreaking Newssampurnbharat.com
Comments (0)
Add Comment