आदर्श मध्य विद्यालय बड़हरा कोठी में गांधी-शास्त्री जयंती पर बच्चों को सत्य, अहिंसा और सादगी का संदेश

सम्पूर्ण भारत,बड़हरा कोठी (पूर्णिया)। आदर्श मध्य विद्यालय, बड़हरा कोठी में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रधानाध्यापक दीपक कुमार ने दोनों महापुरुषों के जीवन, विचारों एवं आदर्शों से छात्र-छात्राओं को अवगत कराया।

प्रधानाध्यापक ने कहा कि महात्मा गांधी सत्य और अहिंसा के सिद्धांतों के माध्यम से स्वतंत्रता आंदोलन को व्यापक जनभागीदारी से जोड़ने वाले प्रमुख नेताओं में रहे। वहीं लाल बहादुर शास्त्री सादगी, ईमानदारी और उच्च विचारों के लिए स्मरण किए जाते हैं। उन्होंने कहा कि दोनों महापुरुषों का जीवन आज भी विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक है।

विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी गांधीजी एवं शास्त्रीजी के जीवन प्रसंगों पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने गांधीजी की सादगी का उल्लेख करते हुए उनके जीवन में आए उस बदलाव को रेखांकित किया, जब उन्होंने गरीब और जरूरतमंद लोगों की परिस्थितियों को देखते हुए अपने पहनावे में परिवर्तन किया और सादगी को जीवन का हिस्सा बनाया। वहीं लाल बहादुर शास्त्री के प्रधानमंत्री पद पर रहते हुए सादगीपूर्ण जीवन और सार्वजनिक संसाधनों के निजी उपयोग से बचने की मिसाल भी विद्यार्थियों के सामने रखी गई।

कार्यक्रम में शिक्षकों ने छात्र-छात्राओं से महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा लेकर सत्य, अहिंसा, अनुशासन, ईमानदारी और देशसेवा के मार्ग पर चलने का आह्वान किया। इस दौरान विद्यालय परिसर में गांधी एवं शास्त्री के आदर्शों को जीवन में आत्मसात करने का संदेश दिया गया।

मौके पर शिक्षक विजय कुमार, अजय कुमार, संजय कुमार, संतोष कुमार पासवान, चंदन कुमार, संतोष कुमार, कुमारी प्रभा रानी, पिंकी कुमारी, शबनम खातून, दीपक कुमार सहित विद्यालय के छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

#BiharPolitics#editor_sunil_samrat#purnea#purnea_newsBiharSampurn Bharat Newssampurnbharat.com
Comments (0)
Add Comment