Sampurn Bharat
सच दिखाने का जज्बा

*मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की पहली किस्त जारी.*

बनमनखी व बड़हरा प्रखंड की हजारों महिलाओं के खाते में पहुँची राशि – विधायक कृष्ण कुमार ऋषि

- Advertisement -

- Advertisement -

Neta ji
News Add crime sks msp

बनमनखी (पूर्णिया)।महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और स्वावलंबी बनाने की दिशा में बिहार सरकार ने एक ऐतिहासिक कदम उठाया है। मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की पहली किस्त के तहत बनमनखी प्रखंड की 24,006 एवं बड़हरा प्रखंड की 19,191 लाभुक महिलाओं के बैंक खातों में प्रति लाभुक ₹10,000 की राशि डीबीटी के माध्यम से स्थानांतरित कर दी गई है।

 

शनिवार को बनमनखी प्रखंड कार्यालय सहित 200 से अधिक स्थानों पर आयोजित कार्यक्रम में हजारों जीविका दीदियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ऑनलाइन उद्बोधन सुना। इस अवसर पर विधायक सह सचेतक कृष्ण कुमार ऋषि ने हरपटी गाँव में सैकड़ों की संख्या में उपस्थित महिलाओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में यह योजना बिहार की आधी आबादी को सशक्त बनाने का कार्य करेगी।

 

विधायक ऋषि ने जानकारी दी कि राज्य की लगभग 75 लाख महिलाओं के खातों में मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की राशि सीधे भेजी जाएगी। उन्होंने कहा कि पहली बार इतनी बड़ी संख्या में महिलाओं को स्वरोजगार हेतु प्रोत्साहन राशि उपलब्ध कराई जा रही है।

 

उन्होंने बताया कि योजना का लाभ 18 से 60 वर्ष की आयु की महिलाएं प्राप्त कर सकती हैं। जीविका से जुड़े स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं ही इस योजना की पात्र हैं। प्रधानमंत्री ने भी कार्यक्रम के दौरान जीविका दीदियों से सीधा संवाद कर उनके अनुभव साझा किए।

 

News Add crime sks msp
News add 2 riya
Advo
- Advertisement -

- Advertisement -

वर्तमान में बनमनखी प्रखंड में 4187 स्वयं सहायता समूह, 295 ग्राम संगठन और 5 सीएलएफ सक्रिय हैं। लगभग 50,000 जीविका दीदी विभिन्न योजनाओं से जुड़कर आत्मनिर्भर बनने की दिशा में कदम बढ़ा चुकी हैं।विधायक ऋषि ने कहा कि बनमनखी प्रखंड में महिला उत्थान हेतु कई योजनाएँ निरंतर चल रही हैं—

बनमनखी में चल रहे अन्य कार्यक्रम:

  1. सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत विधवा एवं विकलांग महिलाओं को रोजगार से जोड़ा जा रहा है।
  2. बकरी पालन हेतु एससी/एसटी वर्ग की महिलाओं को ₹12,000 की सहायता राशि दी जा रही है।
  3. मुर्गा पालन योजना के अंतर्गत 200 से अधिक महिलाओं को चूजा उपलब्ध कराया गया है।
  4. 110 जीविका दीदियों को सिलाई का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

विधायक ऋषि ने कहा कि मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना से न सिर्फ महिलाओं को स्वरोजगार मिलेगा, बल्कि उनके आत्मविश्वास और सामाजिक सम्मान में भी वृद्धि होगी।

News Add 3 sks
- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

Sampurn Bharat Banner
- Advertisement -

- Advertisement -

SBN self add new reporter
Sampurn Bharat Banner