Sampurn Bharat
सच दिखाने का जज्बा

बैसा:अष्टयाम यज्ञ को लेकर निकाली गई भव्य कलश यात्रा हजारों नर-नारी हुए शामिल.

- Advertisement -

- Advertisement -

Neta ji
News Add crime sks msp

बैसा:अष्टयाम यज्ञ को लेकर निकाली गई भव्य कलश यात्रा हजारों नर-नारी हुए शामिल.

पुर्णिया: बैसा प्रखंड अंतर्गत मँझोक पंचायत स्थित चरकपाड़ा गांव मेंमहाकालेश्वर मंदिर के प्रांगण में पांच दिवसीय अष्टयाम संकीर्तन को लेकर समस्त ग्रामीणों द्वारा भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गयी। शोभा यात्रा में शामिल महिला एवं पुरुष श्रद्धालु बैंड बाजे के साथ कलश शोभा यात्रा में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिए। भगवान का जयकारे लगाते हुए चरकपारा, पियाजी, दुर्गापुर, फुलवारी, सिंघिया होते हुए कनकई नदी में जल भरकर पुनः सिंघिया होते हुए रुनकी, कोल्हा होते हुए चरकपारा पहुंचे। कनकई नदी घाट पर मौजूद मुख्य पुरोहित हीरा लाल झा द्वारा सर्व प्रथम समस्त श्रद्धालुओं को संकल्प कराया एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ श्रीगणेश पूजन एव गंगा पूजन कराया।

विशेष हवन के साथ श्री रामपुर धाम में सहस्त्र चंडी महायज्ञ का हुआ समापन, ग्रामीण विकास मंत्री पहुंचे श्री रामपुर धाम।

News add 2 riya
News Add crime sks msp
Advo
- Advertisement -

- Advertisement -

विधि विधान के साथ पूजन कर भक्त कनकई नदी से 501 कलश में जल भर कर लगभग 2000 श्रद्धालु भगवान का जयकारा लगाते हुए यज्ञ स्थल के लिए रवाना हुए। यज्ञ स्थल पर सभी श्रद्धालुओं ने कतार में कलश को रखा एवं यज्ञ स्थल पर मौजूद पुरोहित द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ सर्व प्रथम श्रीगणेश का पूजन कराया।

घरहरा पहुंचे विधायक कृष्ण कुमार ऋषि ने शोकाकुल परिजन से किया मुलाकात

साथ ही हनुमान जयंती पर हनुमान मंदिर चरकपारा में हनुमान प्रतिमा स्थापितकिया गया। यज्ञ कमिटी सदस्य अजय विश्वास, नगेन्द्र घोष, चित्रगोपाल गुप्त, येइन्द्र गोस्वामी, पंचानंद घोष, माणिकचंद्र दास , पारस घोष, अश्विनी दास, युवा सदस्य – दिव्य कुमार , जयंत घोष , नीतीश घोष , तनुज घोष , प्रदीप शर्मा , अमित घोष , ऋषभ घोष , मनदीप घोष , धनञ्जयः गोस्वामी , अंकित यादव आदि द्वारा बताया गया किहरिनाम संकीर्तन का आयोजन 18 अप्रेल से 22 अप्रेल तक होगा। जिसमें लगभग सात कीर्तन मंडली शामिल होंगे। पुरोहित हीरालाल झा के मुखारबिद से यज्ञ का शुभारंभ कराया गया। पूर्णाहुति के बाद सोमवार की रात्रि में ही जागरण किया जाएगा। यज्ञ को लेकर चारों ओर भक्तिमय वातावरण कायम हो गया है।

एक ऐसा मेला जहां अविवाहित युवा-युवतियां चुनते हैं अपना पसंद के जीवन साथी.

News Add 3 sks
- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

SBN self add new reporter
- Advertisement -

- Advertisement -

Sampurn Bharat Banner
SBN self add new reporter