Sampurn Bharat
सच दिखाने का जज्बा

*बनमनखी अनुमंडलीय अस्पताल में कालाजार विभाग का निरीक्षण.*

*जिला स्तरीय चार सदस्यीय टीम ने 2018–2025 तक के दस्तावेजों की की गहन जांच.*

News Add crime sks msp
- Advertisement -

- Advertisement -

Neta ji

बनमनखी(पूर्णियां):बनमनखी अनुमंडलीय अस्पताल स्थित कालाजार विभाग का सोमवार को जिला स्तर से पहुंची चार सदस्यीय टीम ने निरीक्षण किया। निरीक्षण दल का नेतृत्व वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी सोनू कुमार कर रहे थे।

निरीक्षण के दौरान टीम ने कालाजार विभाग से संबंधित कार्यालयीन दस्तावेजों की बारीकी से जांच-पड़ताल की। विशेष रूप से वर्ष 2018 से 2025 तक राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित विभिन्न कालाजार कार्यक्रमों से जुड़े अभिलेखों को खंगाला गया। इसके साथ ही डोजियर प्रिपरेशन से संबंधित तैयारियों की भी समीक्षा की गई।
निरीक्षण उपरांत वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी सोनू कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत कालाजार उन्मूलन को लेकर लगातार निगरानी की जा रही है। उन्होंने जानकारी दी कि विभाग द्वारा 20 दिसंबर से 30 दिसंबर तक विशेष कालाजार खोज अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत आशा कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर जाकर संभावित कालाजार रोगियों की खोज एवं पहचान की जा रही है। इस अभियान की भी निरीक्षण टीम द्वारा समीक्षा की गई है। उन्होंने बताया कि यह खोज कार्यक्रम विभाग द्वारा वर्ष में दो बार संचालित किया जाता है।

Advo
News Add crime sks msp
News add 2 riya
- Advertisement -

- Advertisement -

उन्होंने आगे बताया कि आगामी दिनों में राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम की एक केंद्रीय जांच टीम के बनमनखी आने की संभावना है, जिसे लेकर आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं।

निरीक्षण टीम में एफएलए रामकृष्ण परमहंस, बीबीडीएस राजेश कुमार गोस्वामी एवं बीबीडीएस अभिषेक कुमार शामिल थे। वहीं निरीक्षण के दौरान बनमनखी अनुमंडलीय अस्पताल के कालाजार विभाग से बीएसडब्ल्यू मोहम्मद असलम भी उपस्थित रहे।

- Advertisement -

- Advertisement -

News Add 3 sks
- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

SBN self add new reporter
Sampurn Bharat Banner
SBN self add new reporter