Sampurn Bharat
सच दिखाने का जज्बा

*पूर्णिया मेडिकल कॉलेज में लापरवाही का आरोप! कहा जिंदा व्यक्ति का करने लगे पोस्टमार्टम ? स्थानीय लोगों ने किया जमकर हंगामा,अस्पताल प्रबंधन ने बताया मामले को अफवाह .*

Neta ji
- Advertisement -

- Advertisement -

News Add crime sks msp

पूर्णिया(बिहार)। जिले के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में शनिवार को एक हैरान करने वाली घटना सामने आई।आरोप लगाया गया कि अस्पताल के डॉक्टरों ने एक ज़िंदा व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया और पोस्टमार्टम की तैयारी शुरू कर दी।

हंगामा कर रहे लोगों के मुताबिक, युवक को हादसे के बाद गंभीर अवस्था में अस्पताल लाया गया था। इमरजेंसी वार्ड में प्राथमिक जांच के बाद उसे मृत मान लिया गया और पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया। लेकिन जैसे ही डॉक्टरों ने चीड़फाड़ की प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी की, तभी युवक के शरीर में हलचल दिखाई दी और उसकी सांस चलने लगी।

News add 2 riya
News Add crime sks msp
- Advertisement -

- Advertisement -

Advo

अरोपबक्व अनुसार अस्पताल प्रशासन और डॉक्टरों की इस भारी लापरवाही से अफरातफरी मच गई। मौके पर मौजूद लोग गुस्से में आ गए और स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाने लगे।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन हरकत में आया। फिलहाल युवक का इलाज जारी है और उसकी स्थिति पर निगरानी रखी जा रही है।इधर इस मामले में अस्पताल प्रबंधन ने सभी आरोप को बेबुनियाद बताया है।उन्होंने कहा कि यह पूरा मामला एक जनप्रतिनिधि द्वारा साजिश के तहत बढ़ाया है।जाँच की जा रही है।कार्यवाही की जाएगी।

- Advertisement -

- Advertisement -

News Add 3 sks
SBN self add new reporter
- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

Sampurn Bharat Banner
SBN self add new reporter