Sampurn Bharat
सच दिखाने का जज्बा

*नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष व प्रदेश अध्यक्ष को बधाई.*

#श्री_साह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और राष्ट्रीय नेतृत्व की दूरदर्शी सोच के परिणामस्वरूप पार्टी लगातार मजबूत हो रही है। उन्होंने नवनियुक्त दोनों पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनका अनुभव और नेतृत्व कौशल आने वाले समय में पार्टी को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा।

- Advertisement -

- Advertisement -

Neta ji
News Add crime sks msp

बनमनखी (पूर्णिया) भाजपा नेता सह पूर्णिया विधानसभा प्रभारी अवधेश कुमार साह ने भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष पद पर विधायक नितिन नवीन तथा बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पद पर संजय सरावगी के नामांकन पर हर्ष व्यक्त किया है। उन्होंने इस महत्वपूर्ण निर्णय के लिए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सभी सदस्यों के प्रति साधुवाद एवं आभार प्रकट किया।

Advo
- Advertisement -

- Advertisement -

News Add crime sks msp
News add 2 riya

अपने वक्तव्य में श्री साह ने कहा कि विद्वान, मृदुभाषी एवं जनकल्याणकारी छवि के धनी विधायक नितिन नवीन को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तथा अनुभवी संगठनकर्ता संजय सरावगी को बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने से पार्टी को नई ऊर्जा और सशक्त नेतृत्व मिलेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि इन दोनों नेताओं के नेतृत्व में भाजपा न केवल बिहार, बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी विकास और संगठन विस्तार के नए कीर्तिमान स्थापित करेगी।

श्री साह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और राष्ट्रीय नेतृत्व की दूरदर्शी सोच के परिणामस्वरूप पार्टी लगातार मजबूत हो रही है। उन्होंने नवनियुक्त दोनों पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनका अनुभव और नेतृत्व कौशल आने वाले समय में पार्टी को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा।

- Advertisement -

- Advertisement -

News Add 3 sks
Sampurn Bharat Banner
- Advertisement -

- Advertisement -

SBN self add new reporter
- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -