Sampurn Bharat
सच दिखाने का जज्बा

केंद्रीय गृहमंत्री की रैली को लेकर जर्मन हेंगर तकनीक से बन रहा पंडाल आग और बारिश से पूरी तरह सुरक्षित

News Add crime sks msp
Neta ji
- Advertisement -

- Advertisement -

पूर्णियां:-इंदिरा गांधी स्टेडियम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की जनभावना रैली को लेकर जोर शोर से तैयारी की जा रही। भव्य पंडाल का निर्माण किया जा रहा है। भाजपा के प्रदेश और केंद्रीय स्तर के वरीय नेता और मंत्री जनभावना रैली की तैयारियों को लेकर लगातार सभास्थल के कार्यों का जायजा ले रहे हैं। रांची की कंपनी द्वारा जर्मन हेंगर का पंडाल बनाया जा रहा है जो बारिश और आग से पूरी सुरक्षित है। सभा स्थल के पीछे एसी ग्रीन रूम बनाया जा रहा है। दिन रात काम चल रहा है। मुख्य मंच को लोहे के पोल और अन्य उपकरणों से मजबूत बनाया जा रहा है। पूरा मैदान भगवा रंग में रंगा नजर आ रहा है। गृहमंत्री सहित कुल पचास नेताओं के मंचासीन होने की संभावना व्यक्त की जा रही है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जयसवाल, पूर्व मंत्री रामसूरत राय, बीजेपी प्रदेश उपा ध्यक्ष सिद्धार्थ शंभू सदर विधायक विजय खेमका जिलाध्यक्ष राकेश सिंह समेत कई नेता कार्यक्रम स्थल पहुंच कर चल रहे कार्यों का निरीक्षण कर रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष संजय जयसवाल ने कहा कि गृहमंत्री के आगमन को लेकर लोगों में उत्साह है। पहली बार देश के गृह मंत्री सीमांचल के क्षेत्र में पहुंच रहे हैं। पूर्णियां में सभा करने के बाद किशनगंज में तैनात केंद्रीय सुरक्षा बल, बीएसएफ, एसएसबी समेत अन्य बॉर्डर सुरक्षा बलों के साथ बैठक करेंगे। इसके साथ साथ गृहमंत्री अमित शाह भारत बांग्लादेश और भारत नेपाल बॉर्डर की सुरक्षा का भी जायजा लेंगे। प्रदेश बीजेपी.अध्यक्ष ने कहा कि तस्करी, घुसपैठ समेत कई बड़ी समस्याएं हैं। समुदाय विशेष के अचानक जनसंख्या में बृद्धि एक प्रमुख समस्या बनती जा रही है। गृह मंत्री इन सभी समस्याओं से रूबरू होंगे। संजय जायसवाल ने बताया कि लोकल मुसलमानों को परेशानी हो रही है यह कतई बरदाश्त नहीं किया जाएगा। उन्हें कोई नहीं हटा सकता लेकिन जो बांग्लादेश या अन्य जगहों से मुसलमान यहां आकर बस गये है उन्हें यहां से जाना होगा।

- Advertisement -

- Advertisement -

News Add 3 sks
SBN self add new reporter
- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

Sampurn Bharat Banner
SBN self add new reporter