Sampurn Bharat
सच दिखाने का जज्बा

*राजस्व विभाग के जनता दरबार में छह मामलों का हुआ निष्पादन.*

बनमनखी प्रखंड कार्यालय परिसर में शनिवार को राजस्व विभाग की ओर से जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में राजस्व पदाधिकारी बालकृष्ण भारद्वाज ने बनमनखी अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत सरसी, जानकीनगर एवं बनमनखी थाना क्षेत्र से पहुंचे फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और मौके पर ही आधा दर्जन मामलों का निष्पादन किया।

Neta ji
- Advertisement -

- Advertisement -

News Add crime sks msp

बनमनखी(पूर्णियां):बनमनखी प्रखंड कार्यालय परिसर में शनिवार को राजस्व विभाग की ओर से जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में राजस्व पदाधिकारी बालकृष्ण भारद्वाज ने बनमनखी अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत सरसी, जानकीनगर एवं बनमनखी थाना क्षेत्र से पहुंचे फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और मौके पर ही आधा दर्जन मामलों का निष्पादन किया।

राजस्व पदाधिकारी ने बताया कि जनता दरबार में अधिकांश मामले सीमांकन, केवाला, दखल–कब्जा सहित अन्य राजस्व से जुड़े थे। कई मामलों में द्वितीय पक्ष की अनुपस्थिति पाई गई, जिस पर संबंधित थाना के पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि आगामी जनता दरबार में द्वितीय पक्ष की उपस्थिति सुनिश्चित कराई जाए, ताकि मामलों का निष्पक्ष एवं शीघ्र समाधान हो सके।

News Add crime sks msp
News add 2 riya
- Advertisement -

- Advertisement -

Advo

उन्होंने जानकारी दी कि सरसी थाना क्षेत्र से एक, बनमनखी थाना क्षेत्र से एक तथा जानकीनगर थाना क्षेत्र से चार मामलों का निष्पादन किया गया है। प्रखंड कार्यालय परिसर में पहली बार राजस्व विभाग की ओर से आयोजित जनता दरबार में पहुंचे फरियादियों में काफी उत्साह देखा गया। लोगों के चेहरे पर न्याय मिलने की उम्मीद साफ झलक रही थी।

जनता दरबार में मौजूद अधिकारियों ने पूरी पारदर्शिता के साथ मामलों का निपटारा किया, जिससे आम जनता में प्रशासन के प्रति विश्वास और मजबूत हुआ। उल्लेखनीय है कि पूर्व में प्रत्येक शनिवार को थाना परिसर में जनता दरबार का आयोजन किया जाता था, लेकिन राजस्व विभाग के निर्देशानुसार अब प्रत्येक शनिवार को अंचल कार्यालय परिसर में ही जनता दरबार का आयोजन किया जा रहा है।

- Advertisement -

- Advertisement -

News Add 3 sks
SBN self add new reporter
- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

Sampurn Bharat Banner
SBN self add new reporter