Sampurn Bharat
सच दिखाने का जज्बा

*भारत की प्रथम महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले की 192 वी जयंती पर उन्हे किया नमन.*

Neta ji
News Add crime sks msp
- Advertisement -

- Advertisement -

बनमनखी(पूर्णियां):-इंटर आनंदी जानकी महिला महाविद्यालय बनमनखी में बुधवार को भारत की प्रथम महिला शिक्षिका,समाज सुधारिका एवं मराठी कवियित्री, सावित्रीबाई ज्योतिराव फुले की 192 वीं जयंती पर कार्यक्रम आयोजित हुआ.इंटर आनंदी जानकी महिला महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. अशोक कुमार मल्लिक ने कहा कि सावित्रीबाई ज्योतिराव फुले भारत की प्रथम महिला शिक्षिका थी और उन्होंने समाज में बहुत योगदान दिया.

 

Advo
- Advertisement -

- Advertisement -

News Add crime sks msp
News add 2 riya

उन्होंने कहा कि इसके साथ स्त्री शिक्षा पर उनका योगदान रहा. उन्होंने अपने पति ज्योतिराव गोविंदराव फुले के साथ मिलकर स्त्री अधिकारों एवं शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किये.उनका जीवन सदैव संघर्षों से परिपूर्ण एवं समाज को दिशा और दशा देने के कार्य में लगा रहा. उनका जीवन आदर्श हम सभी के लिए सदैव संबल व प्रेरणा प्रदान करता रहेगा.

 

 

वहीं अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद साह ने कहा कि सावित्रीबाई फुले द्वारा किया गया शिक्षा में योगदान सदैव प्रशंसनीय रहेगा.इस अवसर पर भुदाता सदस्य राजेन्द्र प्रसाद साह, शिक्षिका रिना खातून, गायत्री कुमारी, अशोक यादव,नवरत्न साह, लक्ष्मी साह,चंदन साह सहित विद्यालय के कई अन्य कर्मी एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे.

- Advertisement -

- Advertisement -

News Add 3 sks
- Advertisement -

- Advertisement -

SBN self add new reporter
Sampurn Bharat Banner
- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -