Sampurn Bharat
सच दिखाने का जज्बा

*बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना: छात्रों के सपनों को पंख.*

Neta ji
- Advertisement -

- Advertisement -

News Add crime sks msp

बनमनखी,पूर्णिया:बिहार सरकार की सात निश्चय योजना के अंतर्गत युवाओं के भविष्य को संवारने के लिए लगातार जन-जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को जीएमएल महाविद्यालय, बनमनखी (पूर्णिया) में जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र, पूर्णिया की टीम द्वारा छात्रों के बीच जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

 

कार्यक्रम में सहायक प्रबंधक, जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र ने छात्रों को विस्तार से बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना, मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना एवं कुशल युवा कार्यक्रम के लाभ बताए।

 

बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना: आर्थिक तंगी से जूझ रहे छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए अधिकतम चार लाख रुपये तक का ऋण उपलब्ध कराया जाता है।

 

- Advertisement -

- Advertisement -

News add 2 riya
Advo
News Add crime sks msp

मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना: इंटर पास बेरोजगार युवाओं (20–25 वर्ष आयु वर्ग) को 1000 रुपये प्रतिमाह अधिकतम 2 वर्ष तक भत्ता एवं रोजगार तलाशने में सहयोग।

 

कुशल युवा कार्यक्रम: मैट्रिक/इंटर पास छात्र-छात्राओं को तीन माह का कंप्यूटर, भाषा संवाद एवं व्यवहार कौशल का प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है।

 

अधिकारियों ने छात्रों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में इन योजनाओं का लाभ उठाएँ। उन्होंने कहा –“सरकार चाहती है कि कोई भी छात्र आर्थिक तंगी की वजह से अपनी पढ़ाई बीच में न छोड़े। स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड जैसी योजनाएँ युवाओं को अपने सपनों और लक्ष्य तक पहुँचने में मदद करती हैं।

 

इस मौके पर छात्रों को बताया गया कि ये योजनाएँ सिर्फ आर्थिक सहायता ही नहीं बल्कि आत्मनिर्भरता और कौशल-विकास का भी अवसर हैं। यदि युवा इसका लाभ उठाएँ तो आने वाले समय में न केवल वे अपने भविष्य को उज्ज्वल बना सकते हैं बल्कि राज्य और देश के विकास में भी योगदान देंगे।

News Add 3 sks
- Advertisement -

- Advertisement -

SBN self add new reporter
- Advertisement -

- Advertisement -

Sampurn Bharat Banner
- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -