Sampurn Bharat
सच दिखाने का जज्बा

*बनमनखी में स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा यात्रा के समापन पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम.*

- Advertisement -

- Advertisement -

News Add crime sks msp
Neta ji

बनमनखी में स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा यात्रा के समापन पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम.

 

बनमनखी, पूर्णिया: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित तिरंगा यात्रा के समापन समारोह का आनंदी जानकी महिला महाविद्यालय में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के पूर्व कार्यकर्ता और वर्तमान में बनमनखी विधायक कृष्ण कुमार ऋषि, जिला संयोजक साजन कुमार, कार्यक्रम संयोजक विशाल कुमार, नगर मंत्री प्रहलाद कुमार, महाविद्यालय सचिव अवधेश शाह और प्राचार्य सरोज मंडल ने दीप प्रज्वलित कर किया।

कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों से आए छात्र-छात्राओं ने नृत्य और गायन में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रस्तुति में राष्ट्रगीत, मैथिली गीत, लोकगीत, महा शिव तांडव, स्वतंत्रता दिवस पर भाषण, एकल व सामूहिक गीत एवं नृत्य शामिल थे।

News add 2 riya
- Advertisement -

- Advertisement -

Advo
News Add crime sks msp

प्रतियोगिता के परिणाम:

  1. फोक डांस: प्रथम स्थान – भूमा भास्कर
  2. एकल लोकगीत: प्रथम स्थान – कमल ठाकुर
  3. सामूहिक नृत्य: प्रथम स्थान – रिमझिम यादव, जिया, खुशबू
  4. “मैं तेरा जलवा जलवा” पर प्रदर्शन: प्रथम स्थान – बल भारती के छात्र
  5. ग्रुपिंग डांस: प्रथम स्थान – प्रगति कोचिंग क्लासेज के छात्र-छात्राएं
  6. सुमरित हाई स्कूल की छात्राओं ने झिझिया पर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 

कार्यक्रम संयोजक विशाल कुमार ने कहा कि ABVP छात्रों के व्यक्तित्व विकास के लिए निरंतर काम कर रहा है। कार्यक्रम में महाविद्यालय प्राचार्य सरोज मंडल, वरिष्ठ कार्यकर्ता, नगर एवं प्रखंड के पदाधिकारी सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

- Advertisement -

- Advertisement -

News Add 3 sks
SBN self add new reporter
- Advertisement -

- Advertisement -

Sampurn Bharat Banner
- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -