Sampurn Bharat
सच दिखाने का जज्बा

*जेपी सेनानी विचार मंच की बनमनखी प्रखंड स्तरीय बैठक सम्पन्न,इन्द्रदेव यादव पुनः अध्यक्ष, अशोक पोद्दार बने सचिव सह मीडिया प्रभारी.*

#चुनाव के दौरान सर्वसम्मति से इन्द्रदेव यादव को पुनः बनमनखी प्रखंड अध्यक्ष चुना गया। वहीं अशोक पोद्दार को प्रखंड सचिव सह कार्यालय एवं मीडिया प्रभारी के पद पर पुनः निर्वाचित किया गया।

Neta ji
- Advertisement -

- Advertisement -

News Add crime sks msp

बनमनखी (पूर्णिया), संवाददाता।जेपी सेनानी विचार मंच की बनमनखी प्रखंड स्तरीय बैठक गुरुवार को रेलवे दुर्गा मंदिर परिसर में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता निवर्तमान प्रखंड अध्यक्ष इन्द्रदेव यादव ने की। बैठक में जिला से पहुंचे मंच के जिला अध्यक्ष की उपस्थिति में प्रखंड स्तरीय चुनाव शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक ढंग से सम्पन्न कराया गया।

चुनाव के दौरान सर्वसम्मति से इन्द्रदेव यादव को पुनः बनमनखी प्रखंड अध्यक्ष चुना गया। वहीं अशोक पोद्दार को प्रखंड सचिव सह कार्यालय एवं मीडिया प्रभारी के पद पर पुनः निर्वाचित किया गया।

इसके अतिरिक्त संगठन के अन्य पदों पर भी सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चयन किया गया। जिसमें संगठन प्रभारी – कमल किशोर दास, उप सचिव – शंकर महतो, उपाध्यक्ष – गिरधारी साह, कोषाध्यक्ष – अजम लाल यादव तथा संरक्षक – सूर्य नारायण पासवान एवं हरि प्रसाद मंडल को चुना गया। बैठक में कुल 21 सदस्यीय कार्यकारिणी का गठन भी किया गया।

- Advertisement -

- Advertisement -

News Add crime sks msp
Advo
News add 2 riya

बैठक के दौरान भूमिगत जेपी सेनानियों की लंबित सूची का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। सदस्यों ने मांग की कि यह सूची, जो जांच के लिए जिला पदाधिकारी पूर्णिया के पास लंबित है, उसकी प्रक्रिया शीघ्र पूरी कर गृह विभाग, पटना को भेजी जाए। इस विषय में आवश्यक पहल करने की जिम्मेदारी जिला अध्यक्ष प्रेमकिशोर सिंह को सर्वसम्मति से सौंपी गई।

बैठक में जिला स्तर से अभिमन्यु कुमार मुन्ना, सहदेव मंडल, प्रेमचंद महतो सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। उपस्थित सदस्यों में मोती पासवान, रामशंकर भगत, महानंद गोस्वामी, रतन सिंह, अमरेश साह, बिनोद पोद्दार, नुनुलाल साह, सिया शरण यादव, सुनील जयसवाल, विंदेश्वरी महतो, कुशेश्वर साह, रामानन्द सर्राफ, सत्य नारायण पोद्दार, वरुणेश्वर झा, बालेश्वर साह, धर्मकार यादव सहित कई गणमान्य कार्यकर्ता शामिल थे।

बैठक के अंत में संगठन को और अधिक सशक्त बनाने, जेपी सेनानियों के सम्मान एवं अधिकारों की लड़ाई को तेज करने का संकल्प लिया गया।

- Advertisement -

- Advertisement -

News Add 3 sks
Sampurn Bharat Banner
- Advertisement -

- Advertisement -

SBN self add new reporter
- Advertisement -

- Advertisement -

SBN self add new reporter