Sampurn Bharat
सच दिखाने का जज्बा

जानकीनगर में पहली बार भव्य रामनवमी शोभायात्रा निकाली गई

- Advertisement -

- Advertisement -

Neta ji
News Add crime sks msp

जानकीनगर (पूर्णिया): श्रीराम जन्मोत्सव के अवसर पर जानकीनगर में विश्व हिन्दू परिषद – बजरंग दल द्वारा भव्य रामनवमी शोभायात्रा निकाली गई। चोपड़ा बाज़ार के बड़ी गद्दी से निकल कर एन एच, मधुबनी, खूँट, हटिया टोल, लाईन बाज़ार, मुख्य बाज़ार, होते हुए कोसी प्रोजेक्ट स्थित बाबा कपिलेश्वर मंदिर में शोभायात्रा का समापन किया गया। इस दौरान श्रीराम के जयघोष से जानकीनगर गूंज उठा।                                                                                                                                                                                                            श्रीराम के धुन पर हजारों रामभक्त झूमें। श्रीराम रथ, भगवा झंडा, घोड़ा, पैदल राम भक्त एवं मोटर साईकिल शोभायात्रा की शोभा बढ़ा रहे थे।
मौके पर विहिप जानकीनगर के अध्यक्ष यशोधर्मा ने कहा कि हमारे अराध्य मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के जन्मोत्सव पर जानकीनगर में सामूहिक रूप से पहली बार भव्य एवं ऐतिहासिक रामनवमी शोभायात्रा निकाली गई, शोभायात्रा में शामिल होना ही हम सब के लिए सौभाग्य है।
बजरंग दल जानकीनगर के संयोजक राजीव कुमार भगत ने कहा कि जानकीनगर में पहली बार आयोजित रामनवमी शोभायात्रा को भव्य और ऐतिहासिक बनाने के लिए सभी रामभक्तों को आभार व्यक्त करता हूँ।
शोभायात्रा में शामिल देशभक्तों के लिए जगह जगह स्थानीय निवासियों द्वारा शरबत का व्यवस्था किया गया था। कोसी प्रोजेक्ट में रामभक्तों को प्रसाद वितरण किया गया। रथ का डेकोरेशन उत्सव सिंह ने किया।
मौके पर भीड़ नियंत्रण किशोर कुमार दास एवं रूट नियंत्रण शत्रुघ्न सिंह कर रहे थे।
इस मौके पर रौशन कुमार भगत, आनंद कुमार, विक्रम कुमार, बिट्ठल कुमार, अजय अग्रवाल, चंदू भगत, जितेश कुमार, अभाविप के विभाग संयोजक अभिषेक आनंद, भाजपा जानकीनगर मंडल अध्यक्ष सत्यप्रकाश यादव, उपाध्यक्ष गुंजन शर्मा, महामंत्री राजेश रंजन, युवा मोर्चा अध्यक्ष चन्द्रशेखर कुमार, विवेकानंद जयसवाल, अजय महतो सहित हजारों राम भक्त शोभायात्रा की सफलता को लेकर तत्पर रहे।

- Advertisement -

- Advertisement -

News Add 3 sks
SBN self add new reporter
- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

Sampurn Bharat Banner
SBN self add new reporter