Sampurn Bharat (sampurnbharat.com) is a premier independent digital news portal operating from Purnea, Bihar since 2020. With our core motto "Sach Dikhane Ka Jazba" (The Passion to Show the Truth), we deliver hyper-local, unbiased, and real-time news coverage spanning politics, crime, and public welfare across Bihar and India.
*आग पीड़ित परिवारों को सांसद पप्पू यादव ने दी आर्थिक सहायता,मधुवन गोड़ियारी टोला में पीड़ितों से मिलकर ₹40 हजार की मदद.*
#सांसद द्वारा विकेंश मंडल एवं अखिलेश मंडल को ₹10-10 हजार की सहायता राशि दी गई, जबकि सिंटू मंडल की बकरियां जल गई थीं को ₹20 हजार की सहायता दी गई।

बनमनखी (पूर्णिया):-जानकीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मधुवन गोड़ियारी टोला में हाल ही में हुई अगलगी की घटना से प्रभावित परिवारों को राहत प्रदान की गई। बीते कुछ दिन पूर्व आग लगने की घटना में विकेंश मंडल, अखिलेश मंडल एवं सिंधु मंडल के तीन घर जलकर राख हो गए थे, वहीं सिंटू मंडल की 12 बकरियां एवं बकरी के बच्चे भी आग की चपेट में आकर जल गए थे।

इस घटना की जानकारी मिलने पर शुक्रवार को सांसद पप्पू यादव मधुवन गोड़ियारी टोला पहुंचे और अग्निपीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उन्हें आर्थिक सहायता प्रदान की। सांसद द्वारा विकेंश मंडल एवं अखिलेश मंडल को ₹10-10 हजार की सहायता राशि दी गई, जबकि सिंटू मंडल की बकरियां जल गई थीं को ₹20 हजार की सहायता दी गई। इस प्रकार कुल ₹40 हजार की सहायता राशि वितरित की गई।
इस अवसर पर जानकीनगर नगर पंचायत अध्यक्ष रमेश पासवान, कांग्रेस के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष संजीव कुमार यादव, आलोक अकेला, सुभाष यादव उर्फ पप्पू, सुबिंद सिंह, मनोज सरकार, धर्मेंद्र मंडल, मिथुन मंडल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।







