Sampurn Bharat
सच दिखाने का जज्बा

हिमानी बेस्ट चॉइस ने पेश किया नया पैक और कैंपेन, 15 हजार करोड़ के ब्रांड रेवेन्यू का लक्ष्य

हिमानी बेस्ट चॉइस ने नया पैक और मार्केटिंग कैंपेन लॉन्च किया। कंपनी ने अगले 3–5 वर्षों में ₹15,000 करोड़ ब्रांड रेवेन्यू का लक्ष्य रखा है। साथ ही फूड कैटेगरी में आटा, मैदा और बेसन के साथ पोर्टफोलियो विस्तार की तैयारी है।

Neta ji
- Advertisement -

- Advertisement -

News Add crime sks msp

हिमानी बेस्ट चॉइस ने पेश किया नया पैक और कैंपेन, 15 हजार करोड़ के ब्रांड रेवेन्यू का लक्ष्य

 

पटना। ईमामी एग्रोटेक लिमिटेड द्वारा निर्मित एवं विपणन किए जाने वाले एडिबल ऑयल ब्रांड हिमानी बेस्ट चॉइस (HBC) ने अपने कारोबार के विस्तार के अगले चरण की शुरुआत करते हुए नया पैकेजिंग डिजाइन और मार्केटिंग कैंपेन पेश किया है। करीब 10,000 करोड़ रुपये के ब्रांड रेवेन्यू वाले इस ब्रांड ने अगले तीन से पांच वर्षों में 15,000 करोड़ रुपये के ब्रांड रेवेन्यू का लक्ष्य निर्धारित किया है।

 

ब्रांड की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, नई पैकेजिंग में नया लोगो, आधुनिक कलर पैलेट, आकर्षक ग्राफिक्स और व्यंजनों की तस्वीरों को शामिल किया गया है। सोयाबीन, पाम, सनफ्लावर और कच्ची घानी मस्टर्ड ऑयल के चार प्रमुख वैरिएंट्स को एक समान आधुनिक पहचान देने का प्रयास किया गया है।

 

नई पैकेजिंग में कंज्यूमर पाउच, पीईटी बोतल, टिन, जार और बल्क कंटेनर सहित विभिन्न पैक फॉर्मेट शामिल किए गए हैं। कंपनी के अनुसार, नए पैक में ब्रांड की स्थापित पहचान को बरकरार रखते हुए इसे आधुनिक रूप दिया गया है।

News add 2 riya
Advo
News Add crime sks msp
- Advertisement -

- Advertisement -

फूड कैटेगरी में भी विस्तार:

विस्तार की रणनीति के तहत हिमानी बेस्ट चॉइस ने फूड सेगमेंट में प्रवेश किया है। कंपनी ने प्रमुख बाजारों में फ्लोर और बेसन उत्पादों की शुरुआती रेंज पेश की है। इसमें 50 किलोग्राम मल्टीपर्पज मैदा, 50 किलोग्राम बेकरी मैदा, 50 किलोग्राम आटा और 30 किलोग्राम मटर बेसन शामिल हैं। ये उत्पाद मुख्य रूप से संस्थागत ग्राहकों की जरूरतों को ध्यान में रखकर पेश किए गए हैं। कंपनी की आने वाले वर्षों में अन्य फूड कैटेगरी में भी विस्तार की योजना है।

 

कंपनी के मुताबिक, 2014 में शुरुआत के बाद हिमानी बेस्ट चॉइस ने पूर्वी, उत्तरी और मध्य भारत में अपनी मौजूदगी मजबूत की है। कंपनी ने दावा किया है कि पश्चिम बंगाल में सोयाबीन और पाम ऑयल तथा ओडिशा, बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश में पाम ऑयल के क्षेत्र में ब्रांड की मजबूत बाजार हिस्सेदारी है। वहीं मिजोरम में कंपनी ने करीब 70 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी का दावा किया है।

 

कंपनी का कहना है कि नए पैकेजिंग और मार्केटिंग कैंपेन के साथ फूड कैटेगरी में विस्तार का उद्देश्य ब्रांड की पहुंच बढ़ाने और आने वाले वर्षों में कारोबार के अगले चरण को गति देना है।

- Advertisement -

- Advertisement -

News Add 3 sks
- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

SBN self add new reporter
Sampurn Bharat Banner
- Advertisement -

- Advertisement -