Sampurn Bharat
सच दिखाने का जज्बा

हिन्दू नववर्ष पर बनमनखी में दो दिवसीय संतमत सत्संग सनातन समागम, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़.

बनमनखी में हिन्दू नववर्ष के अवसर पर दो दिवसीय संतमत सत्संग समागम आयोजित हुआ, जिसमें संतों के प्रवचन और हजारों श्रद्धालुओं की भागीदारी रही।

News Add crime sks msp
- Advertisement -

- Advertisement -

Neta ji

बनमनखी (पूर्णिया):हिन्दू नववर्ष के पावन अवसर पर बनमनखी अनुमंडल क्षेत्र स्थित विश्व हिंदू परिषद गढ़ में दो दिवसीय संतमत सत्संग सनातन समागम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ, जिसके पश्चात विधिवत सत्संग प्रारंभ किया गया।

द्वितीय सत्र में स्वामी निर्मलानंद जी महाराज, स्वामी अनमोल बाबा, जय कुमार बाबा एवं संत संपर्क प्रमुख विरेंद्र विमल जी ने अपने ओजस्वी प्रवचनों से श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक मार्गदर्शन दिया। इस दौरान हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति ने कार्यक्रम को भव्य स्वरूप प्रदान किया।

Advo
- Advertisement -

- Advertisement -

News Add crime sks msp
News add 2 riya

स्वामी निर्मलानंद जी महाराज ने कहा कि सत्संग ही वास्तविक तीर्थ है, जो व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाता है। उन्होंने कहा कि सत्संग से प्राप्त ज्ञान मनुष्य को सही मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। साथ ही सामाजिक बुराइयों के उन्मूलन एवं शिक्षा के महत्व पर भी विस्तार से प्रकाश डाला गया।

वक्ताओं ने सच्चे सद्गुरु के प्रति समर्पण भाव को आत्मोद्धार का मूल आधार बताया। नारी शिक्षा एवं सशक्तिकरण पर विशेष जोर देते हुए कहा गया कि “नारी सशक्त होगी तो समाज स्वतः सशक्त होगा।”
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे विहिप संयोजक सह ट्रस्टी शिव शंकर तिवारी ने कहा कि हिन्दू नववर्ष के अवसर पर इस समागम का आयोजन प्रतिवर्ष किया जाता है। उन्होंने इसे भारतीय संस्कृति, परंपरा एवं गौरव का प्रतीक बताते हुए समाज के सभी वर्गों से एकजुट होकर सांस्कृतिक मूल्यों को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर सुधीर यादव, नवीन कुमार, विशाल कुमार, दिनेश कुमार, नीरज कुमार, मौल सिंह, मनोज चौधरी, शशि शेखर कुमार, प्रदीप यादव सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। वहीं अनुमंडलीय अस्पताल की ओर से संजय झा एवं रिंकू कुमारी द्वारा चिकित्सा व्यवस्था सुचारु रूप से संभाली गई।

- Advertisement -

- Advertisement -

News Add 3 sks
- Advertisement -

- Advertisement -

SBN self add new reporter
Sampurn Bharat Banner
- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -