Sampurn Bharat
सच दिखाने का जज्बा

बनमनखी में एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन सम्पन्न, एकजुटता का प्रदर्शन.

Neta ji
News Add crime sks msp
- Advertisement -

- Advertisement -

बनमनखी (पूर्णिया)।बनमनखी विधानसभा क्षेत्र के सिकलीगढ़ नरसिंह मंदिर परिसर में रविवार को एनडीए (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) का विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित हुआ। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सह एनडीए सचेतक कृष्ण कुमार ऋषि सहित भाजपा, जदयू, लोजपा व सहयोगी दलों के सैकड़ों कार्यकर्ता एकजुट हुए और आगामी चुनाव को लेकर जीत सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।

नेताओं का संबोधन: सम्मेलन में प्रमुख अतिथि केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार व सीमांचल क्षेत्र के लिए जो काम किए हैं, उसी पर जनता भरोसा करती है। विपक्ष के पास न तो ठोस नीति है और न ही विकास का एजेंडा।”

Advo
News add 2 riya
- Advertisement -

- Advertisement -

News Add crime sks msp

जदयू के वरिष्ठ नेताओं ने भी मंच से कहा कि गठबंधन की एकजुटता ही एनडीए की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाएं।

 

स्थानीय विधायक का वक्तव्य: विधायक कृष्ण कुमार ऋषि ने अपने संबोधन में कहा कि बनमनखी क्षेत्र के विकास के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। सड़क, बिजली, शिक्षा और रेलवे के क्षेत्र में कई योजनाएं चल रही हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि घर-घर जाकर सरकार की उपलब्धियों को लोगों तक पहुँचाएं।

 

कार्यकर्ताओं का उत्साह: सम्मेलन में मौजूद कार्यकर्ताओं ने जोशीले नारे लगाए— “मोदी है तो मुमकिन है” और “नीतीश–मोदी के साथ, विकास के रास्ते पर बिहार।”

News Add 3 sks
- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

Sampurn Bharat Banner
SBN self add new reporter
- Advertisement -

- Advertisement -