Sampurn Bharat (sampurnbharat.com) is a premier independent digital news portal operating from Purnea, Bihar since 2020. With our core motto "Sach Dikhane Ka Jazba" (The Passion to Show the Truth), we deliver hyper-local, unbiased, and real-time news coverage spanning politics, crime, and public welfare across Bihar and India.
*पूर्णिया जिला “क्रीड़ा भारती” कराएगी “महिला रोड साइकिलिंग सिटी लीग प्रतियोगिता” 11 दिसंबर को!*
पूर्णिया जिला क्रीड़ा भारती की बैठक रविवार को जिला स्कूल खेल प्रांगण में संरक्षक श्री एस के सरोज की अध्यक्षता एवं जिला मंत्री श्री ब्रजेश भास्कर के नेतृत्व में आयोजित किया गया। बैठक संचालन क्रीड़ा भारती के अध्यक्ष श्री विजय शंकर सिंह ने किया।

PURNEA:-पूर्णिया जिला क्रीड़ा भारती की बैठक रविवार को जिला स्कूल खेल प्रांगण में संरक्षक श्री एस के सरोज की अध्यक्षता एवं जिला मंत्री श्री ब्रजेश भास्कर के नेतृत्व में आयोजित किया गया। बैठक संचालन क्रीड़ा भारती के अध्यक्ष श्री विजय शंकर सिंह ने किया।
बैठक को संबोधित करते हुए अध्यक्ष श्री विजय शंकर ने कहा कि अस्मिता खेलों इंडिया के बैनर तले 11 दिसंबर 2025 को क्रीड़ा भारती द्वारा महिला रोड साइकिलिंग सिटी लीग का आयोजन किया जाना है। जिसमें 19 -25 वर्ष एवं 14-19 वर्ष ,दो वर्गों में महिला/ युवती प्रतिभागियों से पंजीकरण प्रपत्र 10 दिसंबर तक प्राप्त किया जाएगा।

पंजीकरण प्रपत्र एवं प्रतियोगिता की जानकारी के लिए प्रतिभागी क्रीड़ा भारती के जिला मंत्री एवं सहमंत्री के संपर्क नम्बर 9472063220 , 8539068817 एवं 8102372921 से संपर्क कर सकते हैं। क्रीड़ा भारती के नव नियुक्त मिडिया प्रभारी सह प्रवक्ता श्री पवन कुमार पोद्दार ने बताया कि क्रीड़ा भारती प्रत्येक माह एक खेल प्रतियोगिता आयोजित करेगी।
फुटबॉल के लिए शुभम कुमार, कबड्डी के लिए आराधना सिंह एवं खो – खो के लिए ख़ुशी कुमारी नोडल अधिकारी बनाये गए हैं। बैठक में नये उर्जावान सदस्यों को जोड़ने पर सहमति बनी तथा प्रत्येक माह नियमित रूप से क्रीड़ा भारती की बैठक में आगामी खेल प्रतियोगिता एवं कार्यक्रम पर निर्णय लिया जाएगा।
आज की इस बैठक में क्रीड़ा भारती के संयोजक एस के सरोज, अध्यक्ष विजय शंकर सिंह, जिला मंत्री ब्रजेश कुमार भास्कर, कोषाध्यक्ष पंकज श्रीवास्तव, मिडिया प्रभारी, प्रवक्ता सह विधि सलाहकार अधिवक्ता पवन कुमार पोद्दार, उपाध्यक्ष रुबी सिंह चन्द्र वंशी, सुनिल दास,जिला सहमंत्री शिवानी भारती,आराधना सिंह, शुभम आनन्द , उपाध्यक्ष सुनिल कुमार दास, नोडल अधिकारी खुशी कुमारी, शुभम कुमार,मनिष उरांव, शिवम् ने भाग लिया।







