
सम्पूर्ण भारत,धमदाहा (पूर्णिया)। महात्मा गांधी पब्लिक स्कूल, धमदाहा में गांधी जयंती के अवसर पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने दीप प्रज्वलित कर किया।
इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों ने स्वच्छता जागरूकता रैली निकालकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। वहीं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, भाषण एवं नाटक के माध्यम से विद्यार्थियों ने स्वच्छता, राष्ट्रप्रेम और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश दिया।

विद्यालय के निदेशक लालचंद भगत ने विद्यार्थियों को अनुशासन, मेहनत और निरंतर प्रयास के महत्व से अवगत कराया। उन्होंने कहा, “संघर्ष जितना बड़ा होगा, जीत उतनी ही बड़ी होगी।” उन्होंने विद्यार्थियों को जीवन में लक्ष्य निर्धारित कर ईमानदारी एवं मेहनत के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
प्रधानाचार्य आदर्श गौरव एवं उपप्रधानाचार्य शिव शंकर साहा के मार्गदर्शन में कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस दौरान विद्यालय में अच्छे आचरण एवं अनुशासन का प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में को-ऑर्डिनेटर मुमताज अंसारी सहित विद्यालय के सभी शिक्षकों एवं कर्मियों का सराहनीय योगदान रहा।








