Sampurn Bharat
सच दिखाने का जज्बा

के.नगर प्रखंड में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

के.नगर प्रखंड में शनिवार को 80वां स्वतंत्रता दिवस पूरे उत्साह और गरिमापूर्ण वातावरण में मनाया...see more

- Advertisement -

- Advertisement -

News Add crime sks msp
Neta ji

के.नगर प्रखंड में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

सम्पूर्ण भारत, के.नगर (पूर्णिया)। के.नगर प्रखंड में शनिवार को 80वां स्वतंत्रता दिवस पूरे उत्साह और गरिमापूर्ण वातावरण में मनाया गया। प्रखंड कार्यालय परिसर में आयोजित मुख्य समारोह में प्रखंड प्रमुख सरिता सरोज ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर तिरंगे को सलामी दी। भारत सरकार के निर्देशानुसार ध्वजारोहण से पूर्व सामूहिक रूप से वंदे मातरम् का गायन किया गया तथा राष्ट्रगान के साथ समारोह संपन्न हुआ।

News add 2 riya
News Add crime sks msp
Advo
- Advertisement -

- Advertisement -

इस अवसर पर बीडीओ मनीष कुमार सिंह, अजीत कुमार झा, उपप्रमुख विजय मिस्त्री, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मुकेश वर्मा, पंचायती राज पदाधिकारी चंद्रदेव प्रसाद सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।के.नगर थाना परिसर में थानाध्यक्ष अजय कुमार अजनबी तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. भास्कर प्रसाद सिंह ने ध्वजारोहण किया।

वहीं गोआसी पंचायत सरकार भवन में मुखिया सह कांग्रेस जिला अध्यक्ष अफरोज आलम, रहुआ पंचायत में मुखिया सुफिया परवीन, गंगेली पंचायत में मुखिया मुन्नी देवी एवं मुखिया प्रतिनिधि कैलाश सिंह कुशवाहा, काझा चौक पंचायत में मुखिया राजेश कुमार साह तथा गोकुलपुर पंचायत में मुखिया सह जदयू जिला उपाध्यक्ष नीरज कुमार मेहता ने तिरंगा फहराया। इसके अलावा भाजपा मंडल अध्यक्ष आदर्श कुमार गोलू एवं पूर्व प्रखंड अध्यक्ष विवेकानंद भारती ने भी अपने-अपने आवास पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

समारोह के दौरान स्वतंत्रता संग्राम के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा देश की एकता, अखंडता और गौरव की रक्षा का संकल्प लिया गया।

News Add 3 sks
- Advertisement -

- Advertisement -

SBN self add new reporter
- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

Sampurn Bharat Banner
SBN self add new reporter