Sampurn Bharat
सच दिखाने का जज्बा

अमौर में निःशुल्क चिकित्सा शिविर, डॉ. कफील खान की टीम ने 200 बच्चों की जांच कर दी दवाइयां

Neta ji
News Add crime sks msp
- Advertisement -

- Advertisement -

सम्पूर्ण भारत,अमौर, पूर्णिया। सर सैयद अहमद खान की जयंती के अवसर पर 17 अक्टूबर 2026 को अमौर प्रखंड मुख्यालय स्थित ग्रीन डायमंड फार्म हाउस के समीप एक दिवसीय निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में प्रख्यात शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. कफील खान एवं उनकी चिकित्सकीय टीम ने करीब 200 बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की। इस दौरान जरूरतमंद बच्चों को निःशुल्क इलाज और दवाइयां उपलब्ध कराई गईं।

इस चिकित्सा शिविर का आयोजन अमौर प्रखंड के कोल्हाटोली निवासी इंजीनियर मो. नियाज आलम ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत में डॉ. कफील खान को बुके भेंट कर एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। आयोजक ने बताया कि यह शिविर ‘प्रोजेक्ट मां’ के तहत आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के जरूरतमंद बच्चों तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है।

ग्रामीण बच्चों के स्वास्थ्य पर विशेष जोर

आयोजक इंजीनियर मो. नियाज आलम ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में आर्थिक कठिनाइयों और स्वास्थ्य सुविधाओं तक सीमित पहुंच के कारण कई गरीब परिवारों के बच्चों को समय पर बेहतर इलाज नहीं मिल पाता है। इसके चलते कई बच्चे गंभीर बीमारियों की चपेट में आ जाते हैं। इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया, ताकि जरूरतमंद बच्चों की जांच कर उन्हें उपचार और दवाइयां उपलब्ध कराई जा सकें।

Advo
News add 2 riya
- Advertisement -

- Advertisement -

News Add crime sks msp

कुपोषण से बच्चों के विकास पर पड़ता है असर

डॉ. कफील खान ने कहा कि बिहार और उत्तर प्रदेश के कई क्षेत्रों में बच्चों के शारीरिक विकास में कमी का एक प्रमुख कारण कुपोषण है। बच्चों के समुचित विकास के लिए पौष्टिक आहार, समय पर स्वास्थ्य जांच और आवश्यक उपचार बेहद महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने बताया कि ‘मां फाउंडेशन’ बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण से जुड़ी समस्याओं पर काम कर रहा है।

कई लोगों ने निभाई सक्रिय भूमिका

चिकित्सा शिविर के आयोजन में समाजसेवी नफर आलम रब्बानी, इंजीनियर नियाज आलम (अलीगढ़), समाजसेविका निशा फरहीन और मोहम्मद निशार आलम (अलीगढ़) ने सक्रिय भूमिका निभाई। शिविर के माध्यम से जरूरतमंद परिवारों को बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण, उपचार और दवाइयों की सुविधा उपलब्ध कराई गई।

- Advertisement -

- Advertisement -

News Add 3 sks
SBN self add new reporter
Sampurn Bharat Banner
- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

SBN self add new reporter