सम्पूर्ण भारत,बनमनखी (पूर्णिया) राष्ट्रव्यापी “गौ माता सम्मान कार्यक्रम” के तहत बनमनखी अनुमंडल मुख्यालय में राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपने का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने भाग लेकर अपनी मांगों को प्रशासन के माध्यम से आगे बढ़ाया।
कार्यक्रम के तहत प्रतिनिधिमंडल ने बनमनखी के अनुमंडल पदाधिकारी प्रमोद कुमार को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में गौ संरक्षण, संवर्धन एवं इससे जुड़े मुद्दों पर आवश्यक कदम उठाने की मांग की गई।
इस अवसर पर मौजूद गौ सम्मान आह्वान अभियान समिति के कार्यकर्ताओं ने बताया कि राष्ट्रव्यापी स्तर पर चल रहे इस कार्यक्रम का उद्देश्य गौ माता के सम्मान और संरक्षण को लेकर सरकार का ध्यान आकृष्ट कराना है। उन्होंने कहा कि विभिन्न प्रखंड, अनुमंडल एवं जिला स्तर पर ज्ञापन देकर जनभावनाओं को सरकार तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।
कार्यक्रम में शामिल लोगों ने कहा कि गौ संरक्षण भारतीय संस्कृति और परंपरा से जुड़ा महत्वपूर्ण विषय है, जिस पर ठोस नीतिगत पहल की आवश्यकता है।