के०नगर में विदेशी शराब के साथ दो धराए, लग्जरी कार जब्त; के०नगर–चम्पानगर में 6 नशेड़ी भी गिरफ्तार.

सम्पूर्ण भारत,के०नगर (पूर्णियां) के०नगर थाना पुलिस ने क्षेत्र गश्ती के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए 2 लीटर विदेशी शराब के साथ दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शराब ढुलाई में प्रयुक्त एक लग्जरी कार (भेन्यू) भी जब्त कर ली है। वहीं, समानांतर अभियान में के०नगर और चम्पानगर थाना पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से 6 लोगों को नशे की हालत में गिरफ्तार किया।

के०नगर थानाध्यक्ष अजय कुमार अजनवी ने बताया कि विद्या विहार आवासीय विद्यालय, परोरा के समीप सड़क पर वाहन जांच के दौरान एक भेन्यू कार से 500 एमएल के चार विदेशी शराब लेबल वाले बीयर बरामद किए गए। इस मामले में सरसी थाना क्षेत्र के चिकनी गांव निवासी विजय झा के 28 वर्षीय पुत्र सुमित कुमार तथा सुमन्त कुमार झा के 36 वर्षीय पुत्र सिद्धार्थ सन्नी को गिरफ्तार किया गया।

थानाध्यक्ष के अनुसार, शराब सेवन के आरोप में के०नगर थाना क्षेत्र से 4 नशेड़ियों को भी पकड़ा गया। इनमें झुन्नी इस्तम्ब्रार गांव निवासी स्वर्गीय अब्दुल वहाव का 26 वर्षीय पुत्र मो. जाकिर, मीरगंज थाना क्षेत्र के दमैली नासी टोला निवासी भिखरु महतो का 28 वर्षीय पुत्र सिकंदर कुमार, दिनेश महतो का 30 वर्षीय पुत्र कपिल कुमार तथा धनिक लाल महतो का 19 वर्षीय पुत्र जितेंद्र कुमार शामिल हैं।

वहीं, चम्पानगर थानाध्यक्ष अनुपम राज ने बताया कि उनके क्षेत्र से भी एक व्यक्ति को शराब के नशे में गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपी चनका पंचायत के वार्ड संख्या-5 स्थित चनका गांव निवासी सुरेश मंडल का 23 वर्षीय पुत्र माखन कुमार है।

पुलिस ने सभी गिरफ्तार 7 आरोपियों का मेडिकल परीक्षण कराया, जिसमें शराब सेवन की पुष्टि हुई। इसके बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए सभी को न्यायिक हिरासत में पूर्णिया भेज दिया गया।

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में शराबबंदी कानून को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए नियमित गश्ती और सघन अभियान चलाया जा रहा है। अवैध शराब कारोबार और सेवन के मामलों में किसी प्रकार की ढिलाई नहीं बरती जाएगी।

#BiharNews#purnea#Reporter#sampurnbharat#सम्पूर्ण_भारतCrime NewsDM Purnea
Comments (0)
Add Comment