Sampurn Bharat (sampurnbharat.com) is a premier independent digital news portal operating from Purnea, Bihar since 2020. With our core motto "Sach Dikhane Ka Jazba" (The Passion to Show the Truth), we deliver hyper-local, unbiased, and real-time news coverage spanning politics, crime, and public welfare across Bihar and India.

वितरण:नगर पंचायत के मुख्य पार्षद विजय साह ने अपने जन्मदिन पर गरीबों को बांटे कंबल.
-पिछले कई वर्ष अपने जन्मदिन की खुशी में गरीबों व लाचारों को ठंड से बचने के लिए कर रहा है कंबल का वितरण.

बनमनखी(सम्पूर्ण भारत):-नगर पंचायत बनमनखी के मुख्य पार्षद विजय साह के द्वारा नगर पंचायत के सफाई कर्मी के अलावा गरीब,असहाय व जरूरत मंद लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया. यह वितरण मुख्य पार्षद श्री साह के द्वारा अपने जन्म दिन की खुशी मे वितरण किया.
मौके पर नगर पंचायत के विभिन्न वार्ड के पार्षद एवं कार्यालय कर्मी ने श्री साह के जन्मदिन के अवसर पर केक काटकर मौजूद लोगों के बिच वितरण किया.इस बाबत जानकारी देते हुए मुख्य पार्षद श्री साह ने बतया की यूं तो हर पल जरूरतमंद लोगों की सेवा करना उसका मुख्य लक्ष्य है.लेकिन अपने जन्मदिन को यादगार बनाने के लिए वे पिछले कई वर्षों से ठंड को देखते हुए जरूरतमंद लोगों के बीच खाद्य सामग्री के साथ कंबल वितरण करता हूँ.इस वर्ष भी बढ़ते ठंड को देखते हुए अपने जन्म दिन पर गरीबो के बीच कंबल वितरण करने का इच्छा हुआ.
इस लिए गरीबों व लाचारों को ठंड से बचने के लिए कंबल का वितरण किया.इस वितरण में मुख्य पार्षद श्री साह के अलावा पार्षद राजेश सहनी, ठाकुर रंजीत सिंह,रामदेव सहनी,पुर्व पार्षद शिव शंकर सुमन,कनीय अभियंता उमर इकवाल,गोपाल कुमार ठाकुर,मदन साह,सुनील कुमार झा आदि लोग शामिल थे.







