Sampurn Bharat (sampurnbharat.com) is a premier independent digital news portal operating from Purnea, Bihar since 2020. With our core motto "Sach Dikhane Ka Jazba" (The Passion to Show the Truth), we deliver hyper-local, unbiased, and real-time news coverage spanning politics, crime, and public welfare across Bihar and India.

बनमनखी (पुर्णिया):- बनमनखी अनुमंडल अंतर्गत आनंदी जानकी डिग्री महिला महाविद्यालय में स्वामी विवेकानंद की जयंती के उपलक्ष्य में क्विज प्रतियोगिता व संगोष्ठी का आयोजन किया गया।।कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर सह मंत्री विशाल कुमार सिंह नेतृत्व में की गई।इस दौरान अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बिहार प्रदेश के प्रदेश मंत्री अभिषेक यादव प्रधानाचार्य महिन्द्र राय वरिष्ठ कार्यकर्ता शशिशेखर कुमार नगर खंड कार्यवाह अमित कुमार सभी के द्वारा स्वामी विवेकानंद के जयंती पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्जित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।
अभाविप के प्रदेश मंत्री अभिषेक यादव ने कहा कि स्वामी विवेकानंद की जयंती को `राष्ट्रीय युवा दिवस` के रूप से मनाया जाता है।उनके अमर उद्घोष ”गर्व से कहो- हम हिंदू हैं” ने भारत की सुप्त सांस्कृतिक चेतना को जगाया था। उन्होंने अपने युवावस्था में ही विश्व पटल पर भारत का मान बढ़ाया था।

स्वामी विवेकानंद के विचारों को आत्मसात कर भारत को विश्व गुरु बनाया जा सकता है।ऊर्जा और स्फूर्ति से परिपूर्ण उनके विचार और संदेश युग-युगांतर तक युवाओं को कुछ कर गुजरने के लिए प्रेरित करते रहेंगे। अभाविप के छात्र नेता शशिशेखर कुमार ने कहा कि उन्होंने रामकृष्ण मिशन और रामकृष्ण मठ की स्थापना की थी। श्रीराम कृष्णा परमहंस से मिलने के बाद इनका धार्मिक और संत का जीवन आरंभ हुआ और उन्हें अपना गुरु बना लिया तथा विश्व में ध्यान, योग और अन्य आध्यात्मिक रास्तों को बढ़ावा दिया।
छात्र नेता जीवछ कुमार ने कहा कि आज राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर यह क्विज प्रतियोगिता रखा और बहुत ही जल्द अभाविप बनमनखी में एक बहुत बड़ा कार्यक्रम करेंगी। जिसमें बनमनखी प्रखंड के की अन्य स्कूलों के बच्चों को मौका दिया जाएगा।।इस मौक़े क्विज प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी बच्चों को प्राइज वितरण किया गया।।इस मौक़े पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कुमार गौरव,साजन कुमार, कॉलेज अध्यक्ष रोशन कुमार, कॉलेज उपाध्यक्ष काजल कुमारी, राष्ट्रीय कला मंच प्रमुख अंजलि गुप्ता, कॉलेज सह मंत्री मनीष कुमार,धिरज कुमार, जयशंकर यादव, मुकेश यादव, मुस्कान झा,स्वीटी प्रिया,ब्यूटी कुमारी,अन्नू प्रिया,फिजा खातून, सैकड़ों छात्र छात्राएं उपस्थित थे।।।







