Sampurn Bharat (sampurnbharat.com) is a premier independent digital news portal operating from Purnea, Bihar since 2020. With our core motto "Sach Dikhane Ka Jazba" (The Passion to Show the Truth), we deliver hyper-local, unbiased, and real-time news coverage spanning politics, crime, and public welfare across Bihar and India.
बनमनखी अनुमंडल क्षेत्र में धूमधाम से मनाई गई गणतंत्रता दिवस,अधिकारी व जनप्रतिनिधियों ने दिया झंडे को सलामी.
अनुमंडल कार्यालय परिसर में झंडा को सलामी देते एसडीएम व एसडीपीओ.

प्रतिनिधि, बनमनखी(पूर्णियां):बनमनखी अनुमंडल क्षेत्र में शांतिपूर्ण,सोहार्दपूर्ण वातावरण के बिच 75 वां गणतंत्र दिवस शुक्रवार को मनाया गया.इस अवसर पर विभिन्न सरकारी गैर सरकारी संस्थानों में झंडोत्तोलन कर झंडे को सलामी दी गई.सबसे पहले अनुमंडल पदाधिकारी के आवास पर अनुमंडल पदाधिकारी मो अहमद अली अंसारी ने झंडोत्तोलन किया. इसके बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के आवास पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी हुलास कुमार ने झंडोत्तोलन किया. इस अवसर पर स्वतंत्रता सेनानी बाबू वीर कुंवर सिंह, पंडित जवाहर लाल नेहरू, बाबा साहब भीम राव अंबेडकर के प्रतिमा पर अधिकारी व जनप्रतिनिधियों ने माल्यार्पण किया गया.

संयुक्त अनुमंडल कार्यालय परिसर में एसडीएम मो अहमद अली अंसारी व एसडीपीओ हुलास कुमार ने संयुक्त रूप से झंडे को सलामी दी. अधिवक्ता संघ में अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ,प्रखंड सह अंचल कार्यालय में प्रखंड प्रमुख कामेश्वर टूडडू, बाल विकास परियोजना कार्यालय में एलएस अनिता कुमारी, मनरेगा कार्यालय में मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी रविंद्र कुमार तांती, प्रखंड संसाधन केंद्र में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी रेखा,अवर निबंधन कार्यालय में सब रजिस्टर सत्या राय,पशु चिकित्सा चिकित्सालय में पशु चिकित्सा पदाधिकारी अमित कुमार गुप्ता,व्यपार मंडल कार्यालय में अध्यक्ष वीरेंद्र प्रसाद यादव,सिचाई प्रमंडल में सहायक अभियंता चन्द्र देव रजक,

अग्निशामन कार्यालय में एसडीपीओ हुलास कुमार,नगर परिषद कार्यालय में सभापति संजना देवी, बनमनखी थाना में थानाध्यक्ष सुनील कुमार मंडल, पुलिस निरीक्षक कार्यालय में पुलिस निरीक्षक रामचंद्र मंडल,अनुमंडलीय अस्पताल में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा प्रिंस कुमार सुमन,हल्का कचहरी में सीओ अर्जुन कुमार विश्वास, सुमरीत उच्च विद्यालय में प्रधानाध्यापक रोहित कुमार यादव, गोरे लाल मेहता महाविद्यालय में प्राधानाचार्या डा.अनंत प्रसाद गुप्ता, अनंदी जानकी इंटर महिला महाविद्यालय में अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद साह,अनंदी जानकी डिग्री महाविद्यालय में सचिव अवधेश साह, स्वामी विवेकानंद चौक पर विद्यार्थी परिषद के नगर अध्यक्ष डा. तरूण सिंह, शिक्षक संघ कार्यालय में प्रखंड अध्यक्ष नीतीश कुमार,


सरसी थाना में थाना अध्यक्ष मसूद हैदरी,जनकीनगर थाना में थाना अध्यक्ष ओम प्रकाश,जनकीनगर नगर पंचायत कार्यालय में सभापति रमेश पासवान ने झंडोत्तोलन किया. जबकि पेंसनर समाज भवन में अध्यक्ष विश्वनाथ शरण यादव,जन कल्याण सेवा संस्थान में अध्यक्ष नागेश्वर साह,पुरानी सेंट्रल बैंकचौराहा विहिप के प्रखंड अध्यक्ष शिव शंकर तिवारी, रामनगर फरसाही मिलिक फैक्स में जदयू प्रखंड अध्यक्ष शैलेन्द्र मंडल,कॉलेजिएट में प्रभारी प्रधानाध्यापक प्रभात रंजन,जीविका कार्यालय में बीपीएम दिवाकर कुमार दास,सरस्वती शिशु मंदिर राजहट में सचिव गणेश मंडल,टेंडर हार्ट पब्लिक स्कुल में प्रधानाचार्य बीएन झा,

बाल भारती विद्यालय में अध्यक्ष अशोक सर्राफ,कोशी शरण देवोत्तर पंचायत भवन में मुखिया नंदन सिंह,फैक्स भवन में अध्यक्ष दिलीप यादव,धरहरा चकला भुनाई पंचायत में मुखिया अरुणा देवी,धरहरा पंचायत भवन में मुखिया आशा देवी के नेतृत्व में झंडोत्तोलन किया.जबकि राजद के प्रखंड अध्यक्ष मुन्ना कुमार टुड्डू ,कांग्रेस अध्यक्ष श्याम कुमार यादव,जदयू अध्यक्ष शैलेन्द्र मंडल ने भी अपने अपने आवास एवं कार्यलय में झंडोत्तोलन कर तिरंगे को सलामी दिया गया.इसके अलावा सभी विभाग के अधिकारियों ने महादलित बस्ती पहुँचकर झंडात्तोलन में भाग लिया एवं झंडा को सलामी दिया गया.








