Sampurn Bharat (sampurnbharat.com) is a premier independent digital news portal operating from Purnea, Bihar since 2020. With our core motto "Sach Dikhane Ka Jazba" (The Passion to Show the Truth), we deliver hyper-local, unbiased, and real-time news coverage spanning politics, crime, and public welfare across Bihar and India.

जमुई(बिहार):-बिहार के जमुई में जब पत्नी मायके से ससुराल आने पर मना किया तो सनकी पति ने मोबाइल पर बात करते हुए खुद को गोली मार कर हत्या कर ली। जिससे परिजनों में मातम छा गया। मामला चंद्रदीप थाना क्षेत्र के इस्लामनगर में शनिवार की देर रात की है। मृतक की पहचान इस्लामनगर निवासी यमुना चौधरी का 28 वर्षीय पुत्र जितेंद्र चौधरी के रूप में की गई है। बताया जाता है कि जितेंद्र चौधरी डेढ़ साल पहले अपनी प्रेम प्रसंग में मिर्जागंज निवासी भारती कुमारी के साथ शादी किया था। जिससे उसका 4 माह का एक पुत्र भी है। वही 17 दिसंबर को किसी बात को लेकर उसकी पत्नी से विवाद हो गया था। जिससे नाराज होकर वह अपनी मायके मिर्जागंज चली गई थी और वहीं रह रही थी। कुछ दिनों से जितेंद्र उसे लाने का प्रयास कर रहा था। लेकिन भारती अपना मोबाइल भी बंद कर देती थी और इसे मिलने से इनकार कर देता था। जिससे जितेंद्र तनाव में चल रहा था। वहीं शनिवार की देर रात भी जितेंद्र अपनी पत्नी को फोन कर उसे आने के लिए कह रहा था लेकिन वह ससुराल आने से साफ मना कर रही थी। जिससे नाराज युवक ने पत्नी से मोबाइल पर बात करने के दौरान ही अपने सिर में गोली मार कर आत्महत्या कर लिया। इसके बाद मृतक के परिजनों द्वारा घटना की जानकारी चंद्रदीप थाने की पुलिस को दी गई। वहीं सूचना मिलते ही चंद्रदीप थाने के पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। साथ ही मामले की छानबीन में जुट गई। वहीं पुलिस ने घटनास्थल से मृतक जिस देसी कट्टा से आत्महत्या किया था उसे बरामद किया है। इधर चंद्रदीप थानाध्यक्ष मोहम्मद अब्दुल हलीम ने बताया कि प्रथम दृष्टि आत्महत्या का मामला है। बरहाल पुलिस मामले की जांच की जा रही है।






