Sampurn Bharat (sampurnbharat.com) is a premier independent digital news portal operating from Purnea, Bihar since 2020. With our core motto "Sach Dikhane Ka Jazba" (The Passion to Show the Truth), we deliver hyper-local, unbiased, and real-time news coverage spanning politics, crime, and public welfare across Bihar and India.

नीतीश कैबिनेट में पंचायत चुनाव पर बड़ा फैसला,24 सितंबर को होगा पहले चरण का मतदान

प्रतिनिधि,पटना(बिहार):-सामने आ रही है। बिहार कैबिनेट की आज हुई बैठक में पंचायत चुनाव पर सरकार ने मुहर लगा दी है। 11 चरणों में बिहार के पंचायत चुनाव को संपन्न कराया जाएगा। बता दें कि कुछ दिन पहले ही आयोग ने पंचायत चुनाव को लेकर सरकार को प्रस्ताव भेजा था। जिसके बाद आज बिहार कैबिनेट में पंचायत चुनाव को लेकर प्रस्ताव पारित किया गया इसके साथ ही 24 अगस्त को पंचायत चुनाव को लेकर अधिसूचना जारी की जाएगी वही पहले चरण का मतदान 24 सितंबर को होगा।

मुख्य सचिवालय में चल रही नीतीश कैबिनेट की बैठक में पंचायत चुनाव पर मुहर लग गयी है। बिहार में पंचायत चुनाव पर बड़ा फैसला लिया गया है। सूबे में 11 चरणों में पंचायत चुनाव होगा। 24 अगस्त को पंचायत चुनाव को लेकर अधिसूचना जारी की जाएगी। 24 सितंबर को पहला चरण मतदान होगा। कैबिनेट की बैठक में चुनाव कराने पर मुहर लगा दी गयी है। गौरतलब है कि पंचायत चुनाव संपन्न करवाने को लेकर सभी जिलों में ईवीएम पहुंच चुकी है।


पंचायती राज विभाग की अधिसूचना के अनुसार राज्य में पंचायत चुनाव 11 चरण में होंगे। पंचायत चुनाव 24 सितंबर , 29 सितंबर , 8 अक्टूबर ,20 अक्टूबर, 24 अक्टूबर, 3 नवंबर, 15 नवंबर, 24 नवंबर, 29 नवंबर, 8 दिसंबर और 12 दिसंबर को होगा। 24 सितंबर को पहला चरण मतदान होगा। कैबिनेट की बैठक में चुनाव कराने पर मुहर लगा दी गयी है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई राज्य कैबिनेट की बैठक में कुल 17 प्रस्तवाओं की मंजूरी दी गई। कैबिनट के अपर मुख्य सचिव संजय कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि बाढ़ क्षेत्रों में अंतिम चरणों में मतदान होंगे। गौरतलब हो कि छह पदों के लिए ग्राम पंचायत और ग्राम कचहरी के चुनाव होने हैं। इनमें मुखिया, पंचायत समिति सदस्य, जिला परिषद सदस्य, वार्ड सदस्य, सरपंच और पंच के पद शामिल हैं।








