Sampurn Bharat (sampurnbharat.com) is a premier independent digital news portal operating from Purnea, Bihar since 2020. With our core motto "Sach Dikhane Ka Jazba" (The Passion to Show the Truth), we deliver hyper-local, unbiased, and real-time news coverage spanning politics, crime, and public welfare across Bihar and India.

*दशहरा मेला में जन कल्याण सेवा संस्थान के सदस्यों ने किया निःशुल्क जल सेवा.*

बनमनखी(पूर्णियां):-दशहरा पर्व के पावन अवसर पर रेलवे परिसर बनमनखी स्थित दुर्गा मंदिर के प्रांगण में भारत सरकार द्वारा पंजीकृत जनकल्याण सेवा संस्था बनमनखी ने कैंप लगाकर निःशुल्क जल वितरण किया.मेले में उपस्थित सैकड़ों लोगों ने पवित्र जल ग्रहण किया.मेले में उपस्थित राजेंद्र प्रसाद साह,रामचंद्र चौधरी, रंजित गुप्ता आदि ने कहा कि बनमनखी में यू तो बहुत संस्थाएं है लेकिन जन कल्याण संस्था हमेशा जन कल्याण हित मे नित्य नई इबादत लिख रही है.इसके पहले भी लगभग एक सौ लोगों को दरिद्र नारायण भोज करा चुकी है. हर साल गरीबों को मुफ्त कंबल वितरित करना संस्था का मुख्य उद्देश्य है.इस पुनीत कार्य में संस्था के अध्यक्ष नागेश्वर साह, सचिव चंदेश्वरी मंडल, उपाध्यक्ष यमुना प्रसाद,कोषाध्यक्ष शिवानंद जायसवाल, संयुक्त सचिव सदानंद साह, हरिकृष्ण यादव,घनश्याम रजक, देवनंदन साह,हरिकृष्ण यादव,महेंद्र मिस्त्री ,अशोक पोद्दार आदि का योगदान सराहनीय है.








