Sampurn Bharat (sampurnbharat.com) is a premier independent digital news portal operating from Purnea, Bihar since 2020. With our core motto "Sach Dikhane Ka Jazba" (The Passion to Show the Truth), we deliver hyper-local, unbiased, and real-time news coverage spanning politics, crime, and public welfare across Bihar and India.

*जदयू की बैठक में पुर्णिया लोकसभा चुनाव को पुनः रिकॉर्ड मतों से जीत दर्ज कराने का लिया गया संकल्प.*

बनमनखी(पूर्णियां):-बनमनखी प्रखंड मुख्यालय के नगर जदयू कार्यालय में जदयू प्रखंड कमेटी के सदस्यों एवं पंचायत अध्यक्ष का बैठक किया गया.बैठक की अध्यक्षता जदयू नगर अध्यक्ष दिलीप गुप्ता ने किया। बैठक में मंच संचालन जदयू उपाध्यक्ष मनोज पासवान ने किया। बैठक में मुख्य अतिथि जदयू जिलाध्यक्ष राकेश कुमार ने जदयू का प्रत्येक पंचायत के वार्ड एवं बुथ स्तर पर संगठन का पुनर्गठन करने के प्रारूप का विशेष रूप से समझाया।उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर रखते हुए पंचायत के सभी प्रखंड, जिला एवं प्रदेश स्तर के संगठन पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्य अपने- अपने पंचायत में सहयोग करेंगे। उन्होंने सभी पदाधिकारी को सख्त निर्देश दिया गया है। पुर्णिया लोकसभा चुनाव को पुनः रिकॉर्ड मतों से जीत दर्ज कराने का संकल्प लिया गया है। इसके लिए प्रदेश स्तर से संगठन को मजबूत करने के लिए सहयोग किया जायेगा। जदयू अगामी 3 नवंबर को बनमनखी प्रखंड के अभयराम चकला पंचायत के बिनोवा ग्राम में कर्पुरी विचार चर्चा का आयोजन किया जाएगा। जिसमें बनमनखी विधानसभा चुनाव क्षेत्र से लगभग दो से तीन हजार सक्रिय सदस्य, कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी सम्मिलित होंगे। इसकी तैयारी को सफल बनाने के लिए आरंभ कर दिया गया है। भूतपूर्व मुख्यमंत्री माननीय कर्पुरी ठाकुर के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करेंगे। बैठक में उपस्थित श्यामल किशोर मंडल को जिला बीस सूत्री के सदस्य मनोनीत करने पर जिला अध्यक्ष राकेश कुमार एवं सभी वक्ताओं ने बधाई दी। जिला अध्यक्ष राकेश कुमार को भी प्रखंड के सभी पदाधिकारी ने बीस सूत्री का उपाध्यक्ष बनने पर हार्दिक शुभकामनाएं दी। बैठक में उपस्थित प्रमुख सदस्यों में प्रदीप मेहता, अमोद कुमार सिंह, राज कुमार हेम्ब्रम, विकास सिंह, कुन्दन कुमार, ब्रह्मदेव ऋषि, मनोज ऋषि, अंजनी कुमार सिंह, कमलेश साह, उमेश पासवान, पंकज मंडल, शैलेंद्र महतो, बुधन शर्मा, सुरेश मंडल, मनोज साह, युसूफ, अजमल, रीता चौधरी, सविता देवी, मनोहर शर्मा आदि सदस्य मौजूद थे।








