Sampurn Bharat (sampurnbharat.com) is a premier independent digital news portal operating from Purnea, Bihar since 2020. With our core motto "Sach Dikhane Ka Jazba" (The Passion to Show the Truth), we deliver hyper-local, unbiased, and real-time news coverage spanning politics, crime, and public welfare across Bihar and India.

सम्पूर्ण भारत,डेस्क:-विश्व इतिहास में पहली बार एक अद्भुत अकल्पनीय घटना इस गीता जयन्ती पर होने वाली है। जब गीता परिवार के तत्त्वाधान में विश्व के 180 देशों से एक लाख गीता प्रेमियों द्वारा लगातार 42 घंटों तक ऑनलाइन अखण्ड अष्टादश गीता पारायण जिसमें सम्पूर्ण श्रीमद्भगवतगीता के 18 अध्यायों का 18 बार शुद्ध संस्कृत पारायण किया जायेगा। श्रीमद्भगवत का प्राकट्य मोक्षदा एकादशी के दिन 5160 वर्ष पूर्व हुआ था। इस वर्ष मोक्षदा एकादशी 22-23 दिसंबर को रहेगी। इस उत्तम अवसर पर गीता परिवार द्वारा 23 दिसंबर प्रातः 6 बजे से रविवार, 24 दिसंबर रात्रि 12 बजे तक गीता के सम्पूर्ण 18 अध्यायों का 18 बार अखण्ड पारायण ऑनलाइन ज़ूम एप्प पर 180 देशों के हिन्दी, अंग्रेजी, मराठी, गुजराती, बांग्ला, कन्नड़, तमिल, तेलुगु, उड़िया, नेपाली, असमिया, मलयालम, सिंधी भाषाओं के 1 लाख से भी अधिक गीता प्रेमियों के द्वारा किया जायेगा।






