Sampurn Bharat (sampurnbharat.com) is a premier independent digital news portal operating from Purnea, Bihar since 2020. With our core motto "Sach Dikhane Ka Jazba" (The Passion to Show the Truth), we deliver hyper-local, unbiased, and real-time news coverage spanning politics, crime, and public welfare across Bihar and India.
के०नगर–चम्पानगर में पुलिस का एक्शन: नशे में हंगामा कर रहे 5 शराबी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

सम्पूर्ण भारत,के० नगर (पूर्णिया) जिले के के०नगर और चम्पानगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने शराबबंदी कानून के तहत सख्त कार्रवाई करते हुए रविवार की संध्या गश्ती के दौरान अलग-अलग स्थानों से कुल 5 लोगों को नशे की हालत में गिरफ्तार किया। सभी आरोपी सार्वजनिक स्थानों पर हंगामा कर रहे थे।
के०नगर थानाध्यक्ष अजय कुमार अजनवी ने बताया कि थाना क्षेत्र से तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें मांझी टोला वार्ड संख्या-6 निवासी मनोज यादव का 25 वर्षीय पुत्र अमन कुमार, कटिहार जिले के रौतारा थाना क्षेत्र के खुदना रुपसपुर गांव निवासी अशेश्वर महतो का 35 वर्षीय पुत्र चंदन महतो, तथा मीरगंज थाना क्षेत्र के रंगपुरा गांव निवासी रामदेव महतो का 30 वर्षीय पुत्र भुट्टो महतो शामिल हैं।
वहीं चम्पानगर थानाध्यक्ष अनुपम राज ने जानकारी दी कि उनके क्षेत्र से दो लोगों की गिरफ्तारी हुई है। इनमें सिंधिया पंचायत के वार्ड संख्या-12 स्थित चिचोरा रहिका टोला निवासी स्वर्गीय सदानंद सहनी का 36 वर्षीय पुत्र चंदन सहनी तथा नगर पंचायत चम्पानगर के वार्ड संख्या-7 स्थित रामनगर दुर्गा मंदिर टोला निवासी रामेश्वर साह का 45 वर्षीय पुत्र अरुण साह शामिल हैं।

पुलिस द्वारा सभी गिरफ्तार व्यक्तियों का मेडिकल जांच कराया गया, जिसमें शराब सेवन की पुष्टि हुई। इसके बाद सोमवार को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में पूर्णिया भेज दिया गया।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में शराबबंदी कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हंगामा करने वालों पर विशेष नजर रखी जा रही है और आगे भी इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।








