Sampurn Bharat
सच दिखाने का जज्बा

केंद्रीय राज्यमंत्री अश्विनी चौबे ने विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की

News Add crime sks msp
Neta ji
- Advertisement -

- Advertisement -

केंद्रीय राज्यमंत्री अश्विनी चौबे ने विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की

-सुपर स्पेशलिटी अस्पताल का किया निरीक्षण

विजय साह

News add 2 riya
Advo
- Advertisement -

- Advertisement -

News Add crime sks msp

भागलपुर:-केंद्रीय पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन तथा उपभोक्ता मामले खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण प्रणाली राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने भागलपुर में जिले के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की। सुपर स्पेशलिटी अस्पताल का निरीक्षण किया। अस्पताल में रैन बसेरा एवं डॉक्टरों के रहने के लिए क्वार्टर बनाने के लिए व कैंटीन के लिए भी निर्देशित किया।

रविवार की सुबह केंद्रीय राज्यमंत्री श्री चौबे जयप्रकाश उद्यान पहुँचे। वहाँ उपस्थित लोगों के साथ उद्यान का सैर व योगा किए। इनके साथ शहर के वरिष्ठ चिकित्सक भी मौजूद थे। लगभग 2 घंटे तक जयप्रकाश उद्यान में रहकर घूम घूम कर सभी नागरिकों की समस्याओं से रूबरू हुए एवं सभी समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देशित भी किया। वहां पर बन रहे सौन्द्रीय करन कार्यों का जायजा लिया एवं अधिकारियों को सभी कार्यों को सही ढंग से करने के लिए निर्देशित किया। इसके उपरांत सुंदर वन में पौधरोपण किए। वन्य प्राणी विशेषज्ञों के साथ बैठक की।

सुपर स्पेशलिटी अस्पताल का निरीक्षण कर वहां रेन बसेरा एवं डॉक्टरों के क्वार्टर के लिए भी निर्देशित किया। बिल्डिंग पूरी तरह तैयार हो जाने के उपरांत यह छोटा पार्क बनाने का भी उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया। इसके साथ ही जिला परिसदन भागलपुर में भारतीय खाद्य निगम ,केंद्रीय भंडारण निगम , राज्य खाद्य निगम बिहार के भागलपुर यूनिट के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। भागलपुर के चारों मंडल तिलकामांझी ,ईश्वरनगर ,विजयमित्रा, व नाथनगर में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत लाभुकों को अनाज वितरित किया गया।

ग्रीन पार्क बनेगा जिसमें सुश्रुत और चरक की प्रतिमा लगेगी
इस दौरान प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अरुण सिंह,कार्यकारी जिलाध्यक्ष संतोष साह, पूर्व जिलाध्यक्ष अभय वर्मन, नवगछिया जिलाध्यक्ष बिनोद मंडल, खोखा चौबे, बिनोद सिन्हा, अल्तमश बिहारी, रूबी दास, पंकज सिंह, शशि मोदी, दिलीप मिश्रा, मुन्ना सिंह, कन्हैया सहाय, बबलू यादव, इंदुभूषण झा, पम्मी कुमारी, प्रीति कुमारी, अनिता सिंह, कमल जयसवाल, गोपाल यादव, चंदन पांडेय, चंदन ठाकुर, आशीष पांडेय, सुधीर चौधरी, आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

News Add 3 sks
- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

SBN self add new reporter
Sampurn Bharat Banner
- Advertisement -

- Advertisement -

SBN self add new reporter