Sampurn Bharat (sampurnbharat.com) is a premier independent digital news portal operating from Purnea, Bihar since 2020. With our core motto "Sach Dikhane Ka Jazba" (The Passion to Show the Truth), we deliver hyper-local, unbiased, and real-time news coverage spanning politics, crime, and public welfare across Bihar and India.
*अनुमंडल पदाधिकारी प्रमोद कुमार ने परिसर में किया पौधरोपण, ‘एक पेड़ माँ के नाम’ का लिया संकल्प।*

बनमनखी (पूर्णिया):-पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से “सेवा पर्व–राष्ट्रीय वृक्षारोपण अभियान” गुरुवार को अनुमंडल परिसर में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी प्रमोद कुमार ने पौधारोपण कर अभियान की शुरुआत की।
पौधरोपण कार्यक्रम में अनुमंडल क्षेत्र के पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी भी बड़ी संख्या में शामिल हुए। सभी ने मिलकर परिसर को हराभरा बनाने का संकल्प लिया और आमजनों से भी वृक्षारोपण को जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की। इस अभियान का विशेष आकर्षण “एक पेड़ माँ के नाम” था। अधिकारियों ने बताया कि प्रत्येक नागरिक को अपने जीवन के महत्वपूर्ण अवसरों को वृक्षारोपण से जोड़ना चाहिए। जन्मदिन, विवाह, स्मृति दिवस जैसे मौकों पर पौधा लगाने की परंपरा समाज और पर्यावरण दोनों के लिए लाभकारी होगी।

अनुमंडल पदाधिकारी प्रमोद कुमार ने कहा कि आज पूरी दुनिया पर्यावरण असंतुलन से जूझ रही है। वृक्ष हमारे जीवन के रक्षक हैं। अगर हर व्यक्ति साल में एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करे तो आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ वायु और सुरक्षित वातावरण मिल सकेगा। यह केवल सरकारी अभियान नहीं, बल्कि सामाजिक आंदोलन बनना चाहिए। पौधरोपण के दौरान वक्ताओं ने बताया कि बढ़ते प्रदूषण और ग्लोबल वार्मिंग से निपटने का सबसे सशक्त साधन वृक्ष हैं। अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने से न केवल वातावरण स्वच्छ होगा बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए प्राकृतिक संसाधन भी सुरक्षित रहेंगे।
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने परिसर में लगाए गए पौधों की देखभाल की जिम्मेदारी लेने और आसपास के इलाकों में भी वृक्षारोपण अभियान चलाने का संकल्प लिया।







