Sampurn Bharat (sampurnbharat.com) is a premier independent digital news portal operating from Purnea, Bihar since 2020. With our core motto "Sach Dikhane Ka Jazba" (The Passion to Show the Truth), we deliver hyper-local, unbiased, and real-time news coverage spanning politics, crime, and public welfare across Bihar and India.

गढ़बनैली(पूर्णियां):- साथी संस्था आकृति कार्यक्रम द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी अंतर विद्यालय खेल महोत्सव 2025 की शुरुआत सोमवार को साइकिलिंग रेस के साथ हुई। खेल महोत्सव 9 से 13 दिसंबर 2025 तक आयोजित किया जा रहा है। उद्घाटन कार्यक्रम में पूर्णिया जिला से आए साइकिलिंग एसोसिएशन के सभी सदस्य तथा सेवानिवृत्त डीएसपी उपस्थित रहे।

पहले दिन आयोजित साइकिलिंग प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने गढ़बनैली से लहसुना-ज्यानगंज रोड तक करीब 7 किलोमीटर की दूरी तय की। रेस में शानदार प्रदर्शन करते हुए बालक वर्ग में मध्य विद्यालय कचनहर के छोटू कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि मध्य विद्यालय चक के अंश कुमार द्वितीय तथा मध्य विद्यालय कचनहर के अब्दुल रहीम तृतीय स्थान पर रहे।
बालिका वर्ग में मध्य विद्यालय धनखनियां की नाजिया प्रवीण प्रथम, मध्य विद्यालय चक की समता कुमारी द्वितीय और मध्य विद्यालय मल्हारिया की शालिनी कुमारी ने तृतीय स्थान हासिल किया।
प्रतियोगिता में सभी विजेताओं एवं प्रतिभागियों को ट्रॉफी और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। आयोजन को सफल बनाने में साथी संस्था की टीम—भाग्यश्री (कार्यक्रम प्रबंधक), सौरीश, रूपेश सिंह, अनामिका, रंजीत एवं अन्य कार्यकर्ताओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। खेल महोत्सव के आगामी दिनों में भी विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।







