Sampurn Bharat (sampurnbharat.com) is a premier independent digital news portal operating from Purnea, Bihar since 2020. With our core motto "Sach Dikhane Ka Jazba" (The Passion to Show the Truth), we deliver hyper-local, unbiased, and real-time news coverage spanning politics, crime, and public welfare across Bihar and India.
समर्थ समाज फाउंडेशन के सौजन्य से जानकीनगर के किड्स कैरियर स्कूल में किया गया स्मार्ट क्लास की व्यवस्था


बनमनखी (पूर्णिया): नगर पंचायत जानकीनगर के चोपड़ा बाज़ार स्थित किड्स कैरियर स्कूल में समर्थ समाज फाउंडेशन के सौजन्य से स्मार्ट क्लास की व्यवस्था किया गया, मुख्य पार्षद रमेश पासवान, मुख्य अतिथि व्यापार मंडल के अध्यक्ष बीरेन्द्र प्रसाद यादव, विशिष्ट अतिथि कार्यपालक पदाधिकारी चन्द्रराज प्रकाश, थानाध्यक्ष महेश कुमार यादव, समाज सेविका रंजना भारती, पूर्व जिला परिषद सदस्या आशा देवी सहित पार्षदगण ने संयुक्त रूप से फीता काटकर स्मार्ट क्लास का लोकार्पण किया गया।

मौके पर उद्घाटनकर्ता रमेश पासवान ने कहा कि स्मार्ट कक्षाओं का अस्तित्व शिक्षा जगत में वर्ष 1930 में उत्तरी अमेरिका से प्रचलन में आया है। विश्व में स्मार्ट कक्षाओं का महत्त्व बढ़ता जा रहा है। अधिक खर्चीली व्यवस्था होने के कारण भारत में इस प्रकार की शिक्षा का कार्य एक चुनौतीपूर्ण साबित हो रहा है, लेकिन जानकीनगर में समर्थ समाज फाउंडेशन का यह पहल सराहनीय है।


व्यापार मंडल बनमनखी के अध्यक्ष बीरेन्द्र प्रसाद यादव ने कहा कि स्मार्ट क्लास पर्याप्त सामग्री प्रदान करके सीखने और सिखाने की गुणवत्ता को सुधार करने में मदद करता है। विषय- वस्तु को बड़े ही रोचक तरीके से कठिन से कठिन विषय को समझने या समझाने में मदद मिलती है। आधुनिक शिक्षा के दौर में स्मार्ट क्लास की जरूरत बढ़ गई है।

स्वागत संबोधन समर्थ समाज फाउंडेशन के संस्थापक निदेशक मंडल दुर्गानन्द झा द्वारा किया गया। इससे पूर्व अतिथियों को अंग वस्त्र से सम्मानित किया गया। मंच संचालन कोर सदस्य आदित्य सिंह ने किया।

इस मौके पर शिक्षक मनोज भूषण, युथ कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव यादव, से. नि. शिक्षक मुरलीधर यादव, हलधर मंडल, शिक्षका गुड़िया कुमारी, साधना कुमारी, वार्ड पार्षद राजेश कुमार, मिथिलेश शर्मा, पार्षद प्रतिनिधि राजीव भगत, हेमकांत जोशी, समर्थ समाज फाउंडेशन के अध्यक्ष बलराम चौधरी, कोषाध्यक्ष असीम मुखर्जी, आनंद कुमार, अभाविप के विभाग संयोजक अभिषेक आनंद सहित सैकड़ों गणमान्य एवं स्कूली बच्चे मौजूद थे।







