Sampurn Bharat
सच दिखाने का जज्बा

लोकसभा में गूंजा पूर्णिया का मुद्दा: पप्पू यादव ने सड़क और ‘नल से जल’ योजनाओं में गड़बड़ी पर उठाए सवाल.

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने लोकसभा में सड़क और ‘नल से जल’ योजनाओं में बड़े पैमाने पर अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए उच्चस्तरीय जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।

Neta ji
News Add crime sks msp
- Advertisement -

- Advertisement -

नई दिल्ली/पूर्णिया:लोकसभा की कार्यवाही के दौरान पूर्णिया के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने अपने संसदीय क्षेत्र में चल रही सरकारी योजनाओं में अनियमितताओं का गंभीर मुद्दा उठाया। उन्होंने धारा 377 के तहत विशेष रूप से प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना और नल से जल योजना के क्रियान्वयन में गड़बड़ियों की ओर केंद्र सरकार का ध्यान आकृष्ट किया।

सांसद ने आरोप लगाया कि पूर्णिया के कई गांवों में सड़क निर्माण कार्य तकनीकी मानकों के अनुरूप नहीं हो रहा है। सड़कों की मोटाई कम रखी जा रही है, कई परियोजनाएं अधूरी हैं, जबकि कागजों पर उन्हें पूर्ण दिखाकर भुगतान कर दिया जा रहा है। इसे उन्होंने गंभीर वित्तीय अनियमितता बताया।

News Add crime sks msp
News add 2 riya
Advo
- Advertisement -

- Advertisement -

‘नल से जल’ योजना को लेकर भी उन्होंने गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि कई स्थानों पर पाइपलाइन की गुणवत्ता खराब है, मोटर काम नहीं कर रही और जहां पानी पहुंच रहा है, वह पीने योग्य नहीं है। उन्होंने इसे आम जनता के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ बताया।
पप्पू यादव ने इन गड़बड़ियों के पीछे स्थानीय स्तर पर माफिया तंत्र और अधिकारियों की कथित मिलीभगत का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि इससे सरकारी धन का दुरुपयोग हो रहा है और ग्रामीणों को बुनियादी सुविधाओं से वंचित होना पड़ रहा है।

सांसद ने दोनों योजनाओं की उच्चस्तरीय तकनीकी एवं वित्तीय जांच कराने, दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने तथा जांच रिपोर्ट लोकसभा में प्रस्तुत करने की मांग की, ताकि पारदर्शिता सुनिश्चित हो सके।

- Advertisement -

- Advertisement -

News Add 3 sks
Sampurn Bharat Banner
- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

SBN self add new reporter
- Advertisement -

- Advertisement -